जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डॉक्टर जे सी पति मेमोरियल सोसाइटी नामक सामाजिक संस्था का उद्घाटन गोलमुरी स्थित कार्यालय में उनकी धर्म पत्नी श्रीमती रेणुका पति द्वारा किया गया।इस अवसर पर उपस्थित सभी महिलाओं को समान रूप से बुक्के देकर सम्मानित किया गया।इस सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाना और प्रताड़ित होने वाली किसी भी महिला को अविलंब मदद पहुंचाना एक फोन कॉल पर संस्था के सदस्य आधे घंटे के अंदर उस महिला के मदद के लिए पहुंच जायेंगे जल्द ही एक टॉल फ्री नंबर जारी किया जाएगा।संचालनकर्ता के रूप में स्वर्गीय जे सी पति की पुत्री श्रीमती राजश्रीपति जो संस्था की संचालिका और संस्थापिका है। कार्यक्रम में कोरोना महामारी के वर्तमान परिस्थितियों में महिलाओं के समक्ष कैसी चुनौती है और कैसे घर बाहर में सामंजस्य स्थापित करती है इन बिंदुओं पर चर्चा हुई।कार्यक्रम में मुख्य रूप से रेणुका पति, राजश्रीपति वरिष्ठ समाजसेवी रामबाबू सिंह जी, उषा सिंह,मीरा तिवारी,ब्यूटी तिवारी,डॉक्टर पूर्णिमा सिंह,रश्मि सिंह,प्रभा तिवारी,श्रीमती त्येषा,डॉक्टर प्रतिमा जी,डॉक्टर गीतांजलि जी,क्लारा जी,नीतू जी,पूजा जी और बहुत सारी महिलाएं उपस्थित थी।
Next Post
गोपबंधु विद्यापीठ हाई स्कूल टेल्को : स्कूली बच्चों की माताएं सम्मानित हुईं
Mon Mar 8 , 2021
जमशेदपुर : गोपबंधु विद्यापीठ हाई स्कूल टेल्को आज सोमवार को अंतरराष्ट्रीय* महिला दिवस “ का आयोजन कर क्लास नर्सरी से दस के वैसी माताओं को सम्मानित किया गया जो अपने बच्चों को साफ-यूनिफॉर्म में स्कूल द्वारा निर्धारित समय पर नियमित स्कूल भेजती है तथा जिनके बच्चे अपने क्लास में प्रथम […]
