जमशेदपुर : आज सोमवार को अतंरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एनसीपी महिला मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजयवासनी पाण्डेय के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन बिष्टुपुर में किया गया था।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में एनसीपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डाँ पवन पाण्डेय उपस्थित थे।कार्यक्रम में सभी महिलाओं को गुलदस्ता देकर विजयवासनी पाण्डेय जी की ओर से सम्मानित किया गया।विजयवासनी पाण्डेय ने कहा कि आज का दिन महिलाओं का दिन है। महिलाओं को अपनी शक्ति और अपनी कमियों पर ध्यान रखना चाहिए। समाज में महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की जरूरत है।चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो या अन्य क्षेत्र महिलाओं को बढ चढकर हिस्सा लेने की जरूरत है।डाँ पवन पाण्डेय ने कहा कि महिलाओं को अपने को समाज में किसी भी पुरूष से कम नहीं समझना चाहिए। क्योंकि आज के समय में सभी लोग को समान अधिकार मिले।इसके लिए केवल जरूरत है महिलाओं को अपने आत्मबल को ऊँचा रखने की।और महिलाओं को समाज में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा।केवल जिस समाज में महिलाएं शिक्षित होगीं निश्चित तौर पर उस समाज को आगे बढने से कोई नहीं रोक सकता है।क्योंकि एक शिक्षित महिला अपने परिवार के साथ पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन सकती हैं। आज कई महिलाएं ऐसी है जिन्होंने कई क्षेत्रों में पुरुषों को भी पिछे छोड़ दिया है। आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहाँ महिलाएं पूरुषो से पिछे हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंजू पाण्डेय, चम्पा सोना, विमूला महतो,अरुणा पाण्डेय, किरण मिश्रा, सुनिता शर्मा, गायत्री देवी उपस्थित थे।
Next Post
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अभिनेता श्रमण जोशी ने मुलाकात की
Mon Mar 8 , 2021
जमशेदपुर/रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से अभिनेता श्रमण जोशी ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को श्री जोशी ने बताया कि झारखण्ड में निर्मित फ़िल्म फौजी कालिंग का निर्माण कार्य 2019 में पूर्ण हो चुका है। कोरोना संक्रमण काल और लॉकडाउन की वजह से फ़िल्म प्रदर्शित नहीं की जा सकी थी। लेकिन […]
