प्रधानमंत्री ने महिला दिवस पर महिला उद्यमियों से उत्पादों की खरीद की

4

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न महिला स्व-सहायता समूहों तथा उद्यमियों से उत्पादों की खरीद की। यह महिला उद्यमियों तथा आत्मनिर्भर भारत को प्रोत्साहन देने का एक प्रयास है।

आत्मनिर्भरता के लिए भारत की खोज में महिलाओं की भूमिका की चर्चा करते हुए श्री मोदी ने ट्वीट किया, “आत्मनिर्भर बनने की भारत की खोज में महिलाएं अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आइए, हम महिलाओं के बीच उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध हों।

आज मैंने कुछ उत्पादों की खरीद की, जो महिला उद्यम, सृजनशीलता तथा भारत की संस्कृति के प्रतीक हैं। #नारीशक्ति”

तमिलनाडु की तोडा जनजाति के कारीगरों द्वारा बनाए गए कशीदाकारीयुक्त शॉल की खरीद पर उन्होंने कहा, “तमिलनाडु की तोडा जनजाति के कारीगरों द्वारा बनाया गया उत्कृष्ट हस्त कशीदाकारीयुक्त शॉल अनुपम दिखा।

मैंने एक ऐसा ही शॉल खरीदा। ट्राइब्स इंडिया इस उत्पाद की मार्केटिंग करता है। #नारीशक्ति”

हस्तशिल्पयुक्त गोंड पेपर पेंटिंग के संबंध में उन्होंने ट्वीट किया, “इसने वातावरण में और अधिक रंग भर दिया।

हमारे जनजातीय समुदायों की कला दर्शनीय है। यह हस्तशिल्पयुक्त गोंड पेपर पेंटिंग रंगों और रचनाशीलता का आपस में विलय कर देती हैं।

आज इस पेंटिंग की खरीद की। #नारीशक्ति”

प्रधानमंत्री ने नगालैंड के एक पारंपरिक शॉल की भी खरीद की। उन्होंने ट्वीट किया, “भारत बहादुरी, करुणा तथा सृजनशीलता की पर्यायवाची नागा संस्कृति पर गर्व महसूस करता है।

नगालैंड के एक पारंपरिक शॉल की खरीद की। #नारीशक्ति”

प्रधानमंत्री ने खादी कॉटन मधुबनी पेंटेड स्टोल की खरीद पर ट्वीट किया।

“खादी महात्मा गांधी तथा भारत के समृद्ध इतिहास के साथ घनिष्टता से जुड़ा हुआ है। एक खादी कॉटन मधुबनी पेंटेड स्टोल की खरीद की। यह एक सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाला उत्पाद है और हमारे नागरिकों की रचनाशीलता के साथ घनिष्टतापूर्वक जुड़ा हुआ है। #नारीशक्ति”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली के लिए पहली उड़ान को झंडी दिखाई गई

Mon Mar 8 , 2021
> नई उड़ान प्रचालन से दिल्ली सीधे बरेली से जुड़ जाएगा > अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उद्घाटन उड़ान में सभी क्रू सदस्य महिलाएं > उडान के तहत 5 हेलीपॉर्ट तथा वाटर एयरोड्रॉम सहित 325 रूट तथा 56 हवाई अड्डे प्रचालित किए गए नई दिल्ली : केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री […]