महिला दिवस पर हमारी बेटियों का राज्य को उपहार, दीपिका, अंकिता अौर कोमलिका भारतीय रिकर्व तीरंदाजी टीम में शामिल

4
कोमलिका बारी
कोमलिका बारी
अंकिता भकत

जमशेदपुर। इंटरनेशनल वीमेंस डे के मौके पर टाटा तीरंदाजी एकेडमी के कैडेट्स ने भारतीय रिकर्व अोलिंपिक टीम के तीनों स्थान पर कब्जा जमाते हुए राज्य को खुबसूरत उपहार दिया है। पुणे की आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में आयोजित ट्रायल के बाद तीनों ने अंतिम दिन अपनी बाहशादत कायम करते हुए घोषित तीन सदस्यीय टीम में स्थान बना लिया। दीपिका कुमारी, अंकिता भकत अौर कोमलिका बारी ने अंतिम तीन के लिए घोषित टीम में अपनी सुनिश्चित की। दीपिका कुमारी पहले भी 2012 अौर 2016 अोलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। इस बार की टीम में तीनों विश्व चैंपियन खिलाड़ी हैं। दीपिका कुमारी पूर्व विश्व चैंपियन रही है। वहीं अंकिता भकत यूथ वर्ल्ड कप अौर कोमलिका कैडेट वर्ल्ड कप की विजेता रही है। भारतीय टीम को टोकियो अोलिंपिक के लिए क्वालीफाई करना है। पेरिस में होने वाले विश्व कप तीरंदाजी के सेमीफाइनल में पहुंचने पर भारतीय महिला टीम टोकियो अोलिंपिक के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। इसके बाद दीपिका, अंकिता अौर कोमलिका भारतीय टीम का हिस्सा होगी। तीनों कैडेट्स ने टाटा तीरंदाजी एकेडमी के 25वें साल में बेहतरीन तोहफा दिया है। तीनों बेटियों ने पहली बार भारतीय अोलिंपिक की संभावित टीम में शामिल होकर राज्य का मान बढ़ाया है। द्रोणाचार्य अवार्डी संजीव सिंह ने कहा कि टाटा का हमेशा से खेल पर फोकस रहा है। इतना ही नहीं टाटा तीरंदाजी एकेडमी का गठन भी अोलिंपिक मेडल हासिल करने के लिए हुआ था। एकेडमी के 25वें साल के पूरा होने के तीनों कैडेट्स ने भारतीय टीम में शामिल होकर अोलिंपिक मेडल की संभावनाएं पैदा की है। संजीव सिंह ने कहा कि तीनों विश्व चैंपियन रही हैं।
एकेडमी के लिए महान उपलब्धि
टाटा तीरंदाजी एकेडमी के लिए महान उपलब्धि है। हम टाटा तीरंदाजी एकेडमी के 25 साल पुरे होने पर जश्न मना रहे हैं। इसी जश्न में हमारी एकेडमी की बेटियों ने राज्य को महिला दिवस के मौके पर उपहार दे दिया है। यह गौरव की बात है कि पहली बार अोलिंपिक महिला टीम में एकेडमी की तीनों खिलाड़ियों ने स्थान हासिल किया है। यह सब एकेडमी के हर एक शख्य की परिश्रम का फल है। 
पूर्णिमा महतो, द्रोणाचार्य अवार्डी कोच, टीएए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दीपांकर सेनगुप्ता ने अपने पिता के जन्मदिन को बनाया यादगार

Wed Mar 10 , 2021
जमशेदपुर : आज बुधवार 10 मार्च को,लॉकडाउन से 353 वा दिन एवं अनलॉक 5 में, दीपांकर सेनगुप्ता ने अपने परिवार संग अपने पिताजी तपन कुमार सेनगुप्ता के जन्मदिन को यादगार बनाते हुए समर्पित किया,नव जागृत मानव समाज कुष्ठ आश्रम परिसर में, जंहा रह रहे 50 पीड़ित एवं असहाय लोगों के […]