मुंबई : मुंबई में एक बार फिर कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं। आलम यह है कि नवंबर के बाद मुंबई में कोरोना के सबसे अधिक 1,167 केस बुधवार को दर्ज हुए हैं। 28 नवंबर को मुंबई में कोरोना के 1063 नए मरीज मिले थे, उसके बाद से हर दिन नए मरीजों की संख्या कम होती चली गई थी। लोगों की लापरवाही के कारण एक बार दोबारा केस बढ़ने लगे हैं। फरवरी के दूसरे सप्ताह से ही मरीजों की संख्या बढ़ने का सिलसिला जारी है। 23 फरवरी को शहर में रोग के 643 नए मरीज मिले थे, वहीं 24 फरवरी को नए मरीजों की संख्या 1,167 तक पहुंच गई है। एक दिन में मरीजों की संख्या में 500 से अधिक का इजाफा होने से चिंता बढ़ गई है। नए मरीजों के साथ ही मुंबई में कोरोना मरीजों की संख्या 3,21,698 तक पहुंच गई है। 4 और मरीजों के मौत के मामले सामने आए हैं।
मुम्बई में Covid19 मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। नागरिक प्राधिकरण हाउसिंग सोसाइटी के लिए नियम बनाए गए हैं। सोशल डिस्टेसिंग अनिवार्य की गई है।
मुंबई के प्रभारी मंत्री असलम शेख ने संकेत दिया है कि अगर मुंबई के लोगों ने नियमों का पालन नहीं किया, तो मुंबई में लॉकडाउन लगाना ही पड़ेगा।
मुंबई में कोरोना से मरने वालों की संख्या 11,453 हो गई है। कोरोना से मरने वाले 4 में से 3 मरीज पहले से अन्य रोगों से ग्रसित थे। 0.24 प्रतिशत की दर से रोग के नए मामले सामने आ रहे है। मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद बीएमसी ने भी सख्ती बरतना शुरू कर दी है। बीएमसी कोरोना टास्क फोर्स के सदस्य डॉ. गौतम भंसाली के अनुसार, नागरिकों द्वारा लगातार बढ़ती लापरवाही के कारण रोग के मामलों में इजाफा हो रहा है।