अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने वीर सेनानी कैप्टन सोमेंद्र कर्मकार की वीरांगना नीलिमा कर्मकार के आवास पर मोइरंग दिवस मनाया

4

जमशेदपुर :अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने वीर सेनानी कैप्टन सोमेंद्र कर्मकार की वीरांगना नीलिमा कर्मकार के आवास पर मोइरंग दिवस मनाया। इसमें आजाद हिंद फौज के गठन से लेकर उनके सेनानियों के शौर्य और पराक्रम को याद किया गया।
नेताजी सुभाष का जय हिन्द का उद्घोष उनकी अद्भुत नेतृव क्षमता और विश्व नेतृत्व का बेमिसाल उदाहरण था। आज़ाद हिंद फौज की स्थापना एक अप्रतिम संकल्प की अपरिमेय कहानी है। आज यह बात वीरांगना नीलिमा कर्मकार जिनके पति कैप्टेन सोमेंद्र कर्मकार आज़ाद हिंद फौज के सेनानी रहे थे, उन्होंने कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम का आरंभ नेताजी सुभाष और भारतमाता के चित्र पर पुष्पाजलि अर्पित करके किया गया। उसके बाद मोइरंग के वीर कर्नल शौकत अली और सेनानियों की स्मृति में दो मिनट की मौन श्रद्धाजलि देकर नमन किया गया। मोइरंग पोस्ट पर ही आजाद हिंद फौज ने विषम विपरीत परिस्थितियों से मुकाबला करते हुए वर्मा के रास्ते हिंदुस्तान की धरती पर कदम रखा और यूनियन जैक को उखाड़ फेंक भारत का तिरंगा फहराकर इतिहास रचा। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर स्वयं को गौरवान्वित किया। इस अवसर पर अवधेश कुमार, दीपक शर्मा , अमरेंद्र कु, योगेश, विजय कुमार, कमलेश कु राय, पुष्पराज गुंजन, राणा कु सिंह, संतोष मिश्र, नवेन्दु गांगुली, जितेंद्र सिंह, विवेकानंद, सहित 15 पूर्व सैनिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिले में 12 साल के बच्चे सहित नौ लोगों की कोरोना से मौत

Thu Apr 15 , 2021
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना कर बनकर टूट पड़ा है। पहली बार की तुलना में यहां पर संक्रमण गति काफी तेज हैं। अबतक  जिले में कोरोना से कुल 9 लोगों की मौत हुई है। अबतक के सबसे कम उम्र 12 साल के बच्चे की मौत की खबर है। […]

You May Like

फ़िल्मी खबर