अर्जुन टुडू की कप्तानी में पूर्वी सिंहभूम जिला क्राॅस कंट्री टीम की घोषणा

2

जमशेदपुर : अर्जुन टुडू और चाइना गोप ने पूर्वी सिंहभूम जिला  क्रॉस कंट्री रेस का खिताब जीत लिया है। जयपाल मैदान करनडीह में  कुल 128 प्रतिभागियों ने भाग लिया। ज्ञाताव्य है कि यह प्रतियोगिता कुल 8 वर्गों में किया जाना था।  सीनियर राष्ट्रीय पदक विजेता धावक अर्जुन टुडू को टीम का कप्तान बनाया गया है तथा  प्रदर्शन के आधार पर टीम की घोषणा की गई । जो इस प्रकार है :- पुरुष (10 कि.मी.)- अर्जुन टुडू, मनीष हांसदा, रवि मुर्मू , विवेक कुमार, अनमोल भण्डारी, अजय यादव एवं कुमार प्रिंस, महिला (10 कि.मी.)- चाइना गोप, पुरुष 20 वर्ष (8 कि.मी.)- छुटाई माझी, मिर्जाय मुर्मू, शंकर मार्डी एवं ब्रजमोहन गोप, राहुल कुमार सिंह, पुरुष 18 वर्ष (6 कि.मी.)- लखन सोरेन एवं सावान हांसदा, महिला 18 वर्ष (4 कि.मी.)- जमुना सोरेन, बालक 16 वर्ष (2 कि.मी.)- साहिल मार्डी एवं संतोष सोरेन, बालिका 16 वर्ष (2 कि.मी.)- निकिता कालुन्डिया का चयन किया गया. सभी चयनित एथलीट 31 जनवरी को देवघर में आयोजित 12वीं झारखण्ड राज्य क्रॉस कन्ट्री प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे ।  सभी चयनित एथलीट शनिवार 30 जनवरी 2021 को टाटा दानापुर स्पेशल ट्रेन से प्रात: 8.00 बजे जसीडीह के लिए रवाना होंगे।  इस चयन प्रतियोगिता में मुख्य रूप से सचिव रबिन्द्र नाथ मुर्मू, तकनिकी समिति के चेयरमैन रंजीत कुमार सिंह, सिधु किस्कू, चेतन माझी, डोबो चाकिया, डोमन टुडू, किरण सोय, सूचित टोप्पो, सालखान मुर्मू, मिरजा मुर्मू, नारान हेम्ब्रोम आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार: लखीसराय पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का किया खुलासा

Thu Jan 28 , 2021
लखीसराय: बिहार में लखीसराय जिले में सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रहाटपुर में छापामारी कर पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस ने अपराधियों के बनाये निर्मित और अर्धनिर्मित हथियारों की खेप के साथ हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद किये हैं। जानकारी के अनुसार सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष चंदन […]

You May Like

फ़िल्मी खबर