जमशेदपुर। कार्तिक मास के पावन अवसर पर आंध्र भक्त श्री राम मन्दिरम में पांच दिवसीय पूजा उत्सव के दूसरे दिन दिनांक 6 दिसंबर को सुबह 9 बजे से पुरोहित संतोष कुमार पुरोहित शेषाद्रि जी एवं पंडित संतोष कुमार पंडित आदित्य द्वारा एवं महान्यासा पूर्वका कर पंचामृत द्वारा 360 शिवलिंगों की सभी फलो के राश, शुद्ध गाय का घी, मधु, ,दूध ,दही द्वारा अभिषेकम किया गया। जिसमे सभी भक्तों ने ऑनलाइन दर्शन कर भगवान शिव के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में मंदिर कमिटी के पदाधिकारी एवं भक्तगण उपस्थित थे।
कल 7 दिसंबर सोमवार को आंध्र भक्त श्री राम मन्दिरम बिस्टुपुर में सुबह 9.30 बजे से रुद्राभिषेकम एवं शाम 6 बजे महा दीपोत्सव द्वारा 11000 हजार द्वीप जलाकर कार्तिक मास महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे शहर के कई प्रशासनिक एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।