घोड़ाबांधा मंडल कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर में पहुचें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

6

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी घोड़ाबांधा मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आज घोड़ाबांधा कृष्ण विहार में समापन हुआ।समापन सत्र में कार्यकर्ताओं को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने संबोधित किया।माननीय मुंडा ने कहा की भारतीय जनता पार्टी देश को विश्व गुरु बनाने की ओर काम कर रही है,और उसमें पार्टी के एक एक कार्यकर्ताओं का योगदान है,मंडल के कार्यकर्ता के ये नहीं समझना चाहिए कि मंडल के कार्यकर्ता देश निर्माण में उनका क्या योगदान हो सकता है? भरतीय जनता पार्टी एक पार्टी नही है,भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा है,भारतीय जनता पार्टी एक आंदोलन है,कार्यकर्ताओं को ये जानना जरूरी हैं कि भारतीय जनता पार्टी कैसे बना और क्यों बना?और इस शिविर के माध्यम से सभी विषयों पर जानने का मौका मिला होगा,और इसका परिणाम जरूर मिलेगा और जिसका लाभ पार्टी को और समाज को मिलेगा।कार्यकर्ताओ के सहयोग और समर्पण से आज भारत विश्व गुरु बनने को अग्रसर है और आज मोदी के नेतृत्व में 370 और राम मंदिर जैसे मुद्दों को सुलझाने का कार्य किया और भारत के जनता के भावना को अमलीजामा पहनाने का कार्य भाजपा की सरकार ने कर दिखाया।सत्र को श्रीमती कल्याणी शरण,जिला अध्यक्ष गुंजन यादव, रमेश हांसदा एवं संजीव कुमार ने भी संबोधित किया । शिविर दो दिन कुल 10 सत्र में सम्पन्न हुआ। घोड़ाबंधा के शिविर में मंडल अध्यक्ष दीपक पाल,जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह,जिला मंत्री जितेंद्र राय,पूर्व पार्षद गणेश सोलंकी, अनिल श्रीवास्तव,
महामंत्री नीरज शर्मा, विकास सहाय,उपाध्यक्ष हरदीप सिंह, आशीष पाल, शुशीला सरदार, मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यसमिति के सभी सदस्य शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इनर व्हील दिवस समारोह

Sun Jan 10 , 2021
जमशेदपुर : आज रविवार को इनर व्हील क्लब जमशेदपुर ने इनर व्हील दिवस को इनर व्हील क्लब इस्ट, वेस्ट और जेस्ट ने सभी के साथ मिलकर मनाया। इस कार्यक्रम मे सभी सदस्यों ने “लीड द चेंज ” थीम के आधार पर अपने – अपने कारों को सजाया एवं जागरुकता फैलाने […]

You May Like

फ़िल्मी खबर