जमशेदपुर में यस बैंक की साकची शाखा सात दिन के लिए सील, कोरोना के 20 नए मरीज मिले

3

जमशेदपुर : साकची स्थित यस बैंक की शाखा में आठ लोगों को कोरोना पोजिटिव पाए जाने के बैंक को सात दिन के लिए सील कर दिया गया है।

होली में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। थोड़ी सी भी लापरवाही महंगी पड़ सकती है। साकची स्थित यस बैंक के आठ कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उस बैंक को अगले सात दिन के लिए सील कर दिया गया है। वहीं, सभी कर्मचारियों को होम क्वारंटाइन में रहने का निर्देश दिया गया है।

इधर, शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम जिले में कुल दो हजार 208 लोगों की कोरोना जांच हुई। इसमें 20 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। ये सभी शहरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। वहीं, एक हजार 699 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। रिपोर्ट सोमवार तक आने की संभावना है। इसके साथ ही विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल 13 लोग स्वस्थ होकर वापस घर लौटे। जिले में अभी तक 18 हजार 626 लोगों संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें 18 हजार 45 लोग स्वस्थ होकर वापस घर लौट चुके हैं। जबकि 375 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

डेढ़ हजार से अधिक लोगों ने ली कोरोना की पहली डोज

पूर्वी सिंहभूम जिले में वैक्सीन लेने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को एक हजार 756 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, 647 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसमें सबसे अधिक धालभूमगढ़ प्रखंड में कुल 486 ने वैक्सीन ली। जिले में अभी तक कुल 70 हजार 351 लोगों ने वैक्सीन की पहली व 17 हजार 425 लोगों ने दूसरी डोज ली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चैम्पियनशिप-2021 का विजेता बना साई एकेडमी

Sat Mar 27 , 2021
जमशेदपुर : ‘साई एकेडमी’ ने ओडिशा नवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर (ओएनटीएचएचपीसी) द्वारा आयोजित प्रथम हॉकी इंडिया जूनियर और सब-जूनियर वीमेंस एकेडमी नेशनल चैम्पियनशिप-2021 ट्रॉफी जीत ली है। साई एकेडमी ने जूनियर कैटेगरी के फाइनल में मध्य प्रदेश एकेडमी को 2-1 से हरा कर ट्रॉफी जीती, जबकि ओडिशा नवल […]

You May Like

फ़िल्मी खबर