जिले में 12 साल के बच्चे सहित नौ लोगों की कोरोना से मौत

5

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना कर बनकर टूट पड़ा है। पहली बार की तुलना में यहां पर संक्रमण गति काफी तेज हैं। अबतक  जिले में कोरोना से कुल 9 लोगों की मौत हुई है। अबतक के सबसे कम उम्र 12 साल के बच्चे की मौत की खबर है। उसका इलाज रांची रिम्स में चल रहा था। मृतक गोलमुरी निवासी है। इसके साथ ही 8 और मरीजों की मौत हुई। इसमें बिष्टुपुर निवासी महिला (84) का इलाज ब्रह्मानंद अस्पताल व सुंदरनगर निवासी पुरुष (85) का इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा था। बाकी छह मरीजों का इलाज टीएमएच में चल रहा था। इसमें जुगसलाई निवासी पुरुष (64), बारीडीह निवासी पुरुष (75), कदमा निवासी पुरुष (60), बारीडीह निवासी पुरुष (69), मानगो निवासी पुरुष (49), मानगो निवासी पुरुष (65) शामिल है। जिले में 48 घंटे में 15 लोगों की मौत हुई है। जिले में अबतक 407 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

368 पॉजिटिव मिले, 157 ठीक हुए :  जिले में बुधवार को 4421 लोगों की कोरोना जांच हुई। इसमें 368 लोग पॉजिटिव मिले जबकि 157 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। अभी तक 19307 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 89.25% है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शहर में 13 स्थानों पर नि:शुल्क वैक्सीनेशन की सुविधा

Thu Apr 15 , 2021
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना का वैक्सीन पर्याप्त है। इसके लिए सरकारी व निजी सेंटर बनाए गए हैं। सरकारी केंद्रों पर मुफ्त वैक्सीन दी जा रही है और निजी सेंटरों पर 250 रुपए देकर वैक्सीन लिया  जा सकता हैं। पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना का वैक्सीन पर्याप्त है। […]

You May Like

फ़िल्मी खबर