जुस्को के टैंकरों से बागबेड़ा क्षेत्रों के सभी छठ घाटों पर पानी उपलब्ध कराया गया

8

जमशेदपुर : जमशेदपुर जुस्को के टैंकरों से बागबेड़ा क्षेत्रों के सभी छठ घाटों पर सुबोध झा के द्वारा पानी उपलब्ध कराई गई । आज शुक्रवार को छठ पर्व के शुभ अवसर पर सुबोध झा अध्यक्ष बागबेड़ा महानगर विकास समिति सह भाजपा नेता के अगुवाई में जुस्को एवं अर्बन सर्विसेस टाटा स्टील के सहयोग से उपलब्ध 4 टैंकरों से पानी बागबेड़ा क्षेत्रों के सभी बचे हुए छठ घाटों जहां 19 नवंबर को पानी छठ घाट में सुबोध झा द्वारा उपलब्ध नहीं कराई गई थी। उन सभी छठ घाटों पर सुबोध झा भाजपा नेता के प्रयास एवं जिला प्रशासन जुस्को एवं अर्बन सर्विसेज टाटा स्टील के सहयोग से सभी छठ घाटों पर 20 नवंबर को टैंकरों द्वारा पानी की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई। बागबेड़ा गांधीनगर आर एस एस के शाखा मैदान में, बागबेड़ा कॉलोनी कुआर सिंह मैदान, रामनगर हनुमान मंदिर के सामने,एवं दीपक शर्मा घाट एवं अन्य बचे हुए छठ घाटों पर टैंकरों से पानी उपलब्ध कराई गई‌। सुबोध झा के साथ समुदायिक विकास केंद्र के सेंटर इंचार्ज फरीद खान ,दीपक शर्मा, रामा देवी समिति के महामंत्री मिथिलेश कुमार कौशल कुमार बबलू तिवारी राजीव चौधरी विकास कुमार श्यामू राव नानू प्रसाद आयुष कुमार सिंह दीपक दांगी दिलीप मिश्रा गोपी रजक एवं अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, घाटों पर दिखी कम भीड़

Fri Nov 20 , 2020
जमशेदपुर : सूर्य उपासना का महापर्व छठ शुरू हो चुका है।बुधवार को व्रतियों ने घर से लेकर सरोवर, तालाब, नदियों समेत अन्य घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार के सुख, समृद्धि की कामना की। शाम 5 बजे तक व्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर घर लौट आए। […]

You May Like

फ़िल्मी खबर