टाटा मोटर्स अस्पताल में कोरोना पोजेटिव महिला की मौत,स्वास्थ्य विभाग ने नहीं की है पुष्टि

7
  • जमशेदपुर में कोरोना से मौत की खबर पर लोगों में हड़कम्प

जमशेदपुर : जमशेदपुर में कोरोना से मौत की खबर पर लोगों में हड़कम्प मच गया है।एक बार फिर कोरोना का कहर जिले में बढ़ने लगा। शनिवार की देर रात कोरोना से टाटा मोटर्स हॉस्पिटल में एक महिला की मौत की खबर है। उसकी उम्र करीब 55 वर्ष थी। महिला को शनिवार की सुबह बुखार व सांस लेने में परेशानी होने पर टाटा मोटर्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार शनिवार की रात करीब 10:00 बजे डॉक्टरों ने बताया कि महिला की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। महिला छोटा गोविंदपुर खैरबानी की रहने वाली है, हलांकि अभी तक जिला प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। कोरोना काल मे जनता की सेवा करने वाले पंचायत प्रतिनिधि उप मुखिया संघ के अध्यक्ष सतवीर सिंह बग्गा ने बताया कि गोविंदपुर के साथ अन्य क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान जारी है। जल्द से जल्द सभी लोग टीकाकरण करा कर अपने एवं समाज को सुरक्षित करने में मदद करें ।कोरोना के बचाव के सभी पहलुओं का पालन अवश्य करे।

बीते दिन 62,632 नए केस आए, 164 दिन में सबसे ज्यादा; भोपाल-इंदौर समेत MP के 12 शहरों में आज संडे लॉकडाउन

देश में कोरोना की दूसरी लहर चिंता का सबब बनती जा रही है। रोजाना आने वाले केसों का आंकड़ा अब 60 हजार के पार पहुंच गया है। बीते दिन देश में 62,632 नए केस आए। यह पिछले यह पिछले 164 दिन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले पिछले साल 15 अक्टूबर को 63,441 केस रिकॉर्ड किए गए थे। पिछले 24 घंटे में 28,728 लोग ठीक हुए और इस साल पहली बार एक दिन में 311 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई।

वहीं, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आज मध्यप्रदेश के 12 शहरों में संडे लॉकडाउन है। इनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर के अलावा बैतूल, छिंदवाड़ा, रतलाम और खरगोन शामिल हैं। वहीं, विदिशा, उज्जैन, ग्वालियर, नरसिंहपुर के साथ छिंदवाड़ा जिले के सौंसर में भी लॉकडाउन है। यहां शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक 32 घंटे का लॉकडाउन रहेगा।

होली, ईद और ईस्टर से पहले गोवा में धारा 144 लागू
त्योहारों से पहले गोवा सरकार ने राज्य में धारा 144 लागू कर दी है। होली, शब-ए-बारात, ईस्टर और ईद को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है। उत्तर गोवा के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अजित रॉय ने बताया कि आने वाले त्योहारों के लिए समारोह, जमावड़े जैसे आयोजनों पर रोक रहेगी।

अब तक 1.19 करोड़ लोग संक्रमित
देश में अब तक 1.19 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से करीब 1.13 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1.61 लाख मरीजों ने जान गंवाई है। अभी 4.83 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

कोरोना अपडेट्स

  • गुजरात के IIT गांधीनगर में 40 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 25 स्टूडेंट्स भी शामिल हैं। IIT के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की।
  • दिल्ली में मामले बढ़ने के साथ ही सख्तियां की जाने लगी हैं। यहां अब शादी समारोह में हॉल की क्षमता का 50% और अधिकतम 100 लोगों को ही इजाजत होगी। अंतिम यात्रा में सिर्फ 50 लोग ही शामिल हो पाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने यह जानकारी दी।
  • मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि मुंबई में नाइट कर्फ्यू रविवार रात 10 या 11 बजे से लागू हो सकता है। इस दौरान होटल और पब बंद रहेंगे। सिर्फ जरूरी सेवाओं को ही छूट दी जाएगी। 5 या इससे ज्यादा केस मिलने पर सोसायटी को सील कर दिया जाएगा।
  • पंजाब में कोरोना वैक्सीन न लगवाने वाले सरकारी कर्मचारियों को ऐसे कामों से हटाया जाएगा, जहां वे सीधे लोगों के संपर्क में आते हैं। राज्य की चीफ सेक्रेटरी विनी महाजन ने इसके निर्देश दिए हैं। यह फैसला इसलिए लिया गया है, क्योंकि अब तक सिर्फ 60% हेल्थकेयर वर्कर्स और 85% फ्रंटलाइन वर्करों ने ही वैक्सीन लगवाई है।
  • कर्नाटक सरकार ने 1 अप्रैल से बेंगलुरु आने वाले लोगों के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट जरूरी कर दी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने बताया कि शहर में अन्य राज्यों से आने वालों को RT-PCR टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भोजपुरी मंच वृद्धाश्रम जाकर होली मनाई, बांटे खाद्य सामग्री

Mon Mar 29 , 2021
जमशेदपुर : होली के अवसर पर संपूर्ण भोजपुरी विकास मंच के पदाधिकारी व सदस्य बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाराद्वारी स्थित ओल्ड एज होम निर्मल भवन जाकर वृद्ध लोगों को अबीर का टीका लगाकर घर में बने पकवान फल व मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी. इस मौके […]

You May Like

फ़िल्मी खबर