नहाय खाय पर भाजपा उलीडीह मंडल ने वितरित किये गेंहू और लौकी

4

जमशेदपुर। लोकआस्था एवं सूर्य उपासना का महापर्व नहाय खाय के साथ प्रारंभ हो गया। बुधवार को नहाय खाय के विशेष दिन पर भाजपा उलीडीह मंडल ने व्रतधारियों के बीच गेंहू एवं लौकी की सेवा प्रदान की। मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान के नेतृत्व में उलीडीह मंडल कार्यालय के समक्ष जरूरतमंद व्रतधारियों के बीच गेहूँ व लौकी भेंट किये गए। इस दौरान उपस्थित भाजपा महानगर के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि छठ महापर्व ही ऐसा पर्व है जिसमें गरीब-अमीर की कोई भेद नहीं होती है। प्रसाद के रूप में चढ़ाए जाने वाले फल एवं पूजन सामग्री सभी श्रद्धालुओं के लिए समान होता है। उन्होंने सभी को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान विकास सिंह, राकेश सिंह लोधी, बबुआ सिंह, करुणाकर कालिंदी, पप्पू श्रीवास्तव, मनोज शर्मा, बिरेन प्रसाद, राजेश गुप्ता, बच्चू मुखर्जी,  संदीप शर्मा, राजेश शर्मा, संजीत शर्मा, गोपाल यादव, सुमन श्रीवास्तव, पप्पू श्रीवास्तव, राहुल कुमार, जीतू गुप्ता, शीतल रजक, संजू सिंह, सुनीता दत्ता, अरविंद कुमार सिंह व अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम द्वारा होलसेल के दर पर फल विक्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया

Wed Nov 18 , 2020
जमशेदपुर : छठ ब्रत धारियों के सेवा के लिए पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम इकाई एवं हिंदू सामाजिक संगठनों के सहयोग से पिछले 4 वर्षों से होलसेल के दर पर फल विक्रय केंद्र का आयोजन मानगो पुल के समीप स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास लगाया जाता है इस […]

You May Like

फ़िल्मी खबर