परिषद का वार्षिक कैलेंडर तैयार,2021 झारखंड में रोजगार में आरक्षण के लिए लड़ाई की योजना

2

जमशेदपुर: देश के अन्य राज्यों की तरह झारखंड जैसे युवा राज्य में पूर्व सैनिकों को राज्य सरकार की नौकरियों में आरक्षण देकर उनकी देश सेवा को और अधिक सम्मानित और गौरवान्वित कर सकती है। इसलिए 2021में संगठन ने राज्य साकार से उस माँग के लिए हर स्तर पर लड़ाई के लिए रोडमैप तैयार कर एक वार्षिक कैलेंडर कार्यक्रम तय किया है। इसे लक्ष्य मानकर आगे बढ़ने का निर्णय लिया गया है। आज यह बात परिषद के जिला।महामंत्री सूबेदार अनिल कु सिन्हा ने कहा। पूर्वसैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने 14 वर्षो के अपने सफर का चिंतन कर वर्ष 2021 के लिए अपना वार्षिक कैलेंडर तैयार किया। आज आने बैनर पर आयोजित मासिक सैन्य मिलन सह योजना बैठक में इसे पूर्ण सहमति से और वन्दे मातरम के जयघोष के साथ स्वीकृत कर लिया गया। आज की यह बैठक एग्रिको क्लब हाउस मैदान में आयोजित की गयी थी। सैन्य मिलन कार्यक्रम का आरंभ भारतमाता चित्र पर कारगिल युध्दवीर हवलदार मानिक वरदा के पुष्पांजली के साथ हुआ। संगाठन गीत की प्रस्तुति दयाभूषण जी ने दी। उसके बाद परिचय सत्र हुआ जिसमें सभी सदस्यों का एक दूसरे से परिचय हुआ और नए सदस्य सूबेदार ललित कु चौधरी सार्जेंट राजीव कुमार सूबेदार पवन कुमार हवलदार गोपाल कुमार पेटी अफसर हरि शंकर पांडे नायक निरंजन शर्मा जी को पुष्प प्रदान कर अभिनन्दन किया गया। इसके बाद वार्षिक कैलेंडर पर निर्णीत कार्यक्रमों की चर्चा की गई। जिन मुख्य रूप से राज्य सरकार की नौकरी में पूर्व सैनिकों का आरक्षण, थाना एवं अन्य नागरिक समाज में सम्मान, तथा शहीद परिवार को लंबित सुविधा से संबंधित विषयों पर गतिशीलता के साथ आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। सैनिक मूल्यों को नागरिक परिवेश में स्थापित करने हेतु उच्च विद्यालयों में सेना को जानो कार्यक्रम चलाने की भी सहमति बनी। कैंटीन सुविधा को ज्यादा सरल और सहज बनाने की भी माँग की गई जिसके लिए कमान अधिकारी से प्रतिनिधिमंडल मिलकर जानकारी साझा करे यह बात तय की गई। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में सेना दिवस पारिवारिक मिलन समारोह और नेताजी जयंती से संबंधित विषयों पर भी चर्चा हुई। बैठक का संचालन एवं अध्यक्षता सूबेदार मेजर हरेराम कामत ने किया। इस अवसर पर पदाधिकारी अध्यक्ष तापस कु मजूमदार के साथ संस्थापक सदस्य जसबीर सिंह 1971 युध्दवीर राम विनय ठाकुर मुख्य् रूप से उपस्थित थे। आज की बैठक में हिरेश दीपक शर्मा किशोरी प्रसाद राजेन्द्र शर्मा सुरेंद्र पांडे रजनीश कु सिंह के एन सिंह संतोह यादव गुरमीत सिंह मोहन दुबे गौतम लाल सुरेश मिंज आर पी सिंह नवीन कु सिन्हा अवधेश कुमार दयानद सिंह अजय सिंह मंजीत सिंह सुरेंद्र कु सिंह मदन साह योगेश कुमार राकेश कु सिंह हरि शंकर पांडे विनेश प्रसाद विजय कुमार नवेन्दू गांगुली परमहंस यादव आमोद कुनार बी बी शर्मा विवेकानंद बिरजू कुनार नवल किशोर पाठक सहित 90 पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। सूचना सम्प्रेषण का कार्य बैठक संयोजक हवलदार गौतम लाल और धन्यवाद ज्ञापन सह संयोजक वेद प्रकाश पुरी ने दिया। भारतमाता की जय और परिषद जिंदाबाद के घोष के साथ बैठक समाप्ति की घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला डेपुटेशन सफल करने के लिए आदिवासी कुड़मी समाज ने जताया आभार

Mon Jan 11 , 2021
जमशेदपुर: बिरसानगर में आदिवासी कुड़मी समाज जिला सरायकेला खरसावां सह पूर्वी सिंहभूम संयोजक मंडली सदस्य प्रकाश महतो केटिआर ने पत्रकार वार्ता कर दोनों जिला में 8 जनवरी को जिला डेपुटेशन सफल करने के लिए इस जिला में निवास करता आदिवासी कुड़मी समाज के केंद्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, तमाम जिला पदाधिकारी, […]

You May Like

फ़िल्मी खबर