पूर्वी सिंहभूम जिले में मिले काेराेना के दो नए मरीज, एक मानगाे जाकिरनगर अाैर दूसरा घाटशिला का, 10 ठीक होकर लौटे घर

5

पूर्वी सिंहभूम जिले में गुरुवार काे सिर्फ दाे नए काेराेना मरीज मिले। दूसरी ओर दस मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। टीएमएच के काेविड वार्ड से छह अाैर टाटा मोटर्स अस्पताल से चार मरीजाें काे डिस्चार्ज किया गया। ठीक हाेने वालाें में टेल्को, न्यू बारीडीह अाैर बर्मामाइंस के दाे-दाे, जबकि मानगाे, बारीडीह, मुसाबनी अाैर चाकुलिया एक-एक मरीज शामिल हैं। इसके साथ ही पूर्वी सिंहभूम जिले में अबतक 141 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और एक्टिव केस की संख्या 137 है। वहीं, एमजीएम के वारयोलॉजी लैब में गुरुवार काे कुल 281 मरीजों की जांच हुई। इसमें एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। दूसरा कोरोना पॉजिटिव टीएमएच लैब की जांच रिपाेर्ट में मिला है। इनमें एक मानगाे के जाकिरनगर अाैर दूसरा घाटशिला का रहने वाला है। दोनों दिल्ली से लाैटे थे। जमशेदपुर आने के बाद उन्हें सेंटर क्वारेंटाइन में रखा गया था। इस तरह जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 278 हो गई है। इधर जिले में कुल 221 मरीजों का नमूना जांच के लिए भेजा गया है। अबतक कुल 16636 का नमूना लिया जा चुका है। इनमें 15745 की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। बाकी की जांच प्रक्रिया में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शहीद जवानों के लिए मोमबत्ती जलाया गया

Thu Jun 18 , 2020
जमशेदपुर रिपोर्टर : बुधवार को अंतरराष्ट्रीय संगठन मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण सरंक्षण के जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप मिश्रा के नेतृत्व में भारत और चाइना के गलवान बॉर्डर पर भारत के शहीद हुए वीर जवानों के नाम पर एक कैंडल मार्च गोलमुरी चौक से शहीद स्मारक, गोलमुरी तक निकाली गई एवं […]

You May Like

फ़िल्मी खबर