पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति ने सर्वसमति से बलदेव भुइयां को संयुक्त सचिव मनोनीत किया

7

जमशेदपुर:जिला पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति ने सर्वसमति से बलदेव भुइयां को संयुक्त सचिव मनोनीत किया है। संयुक्त सचिव के युवा समाजसेवी बलदेव भुइयां ने जिम्मेवारी मिलते ही झारखंड सरकार के गाइडलाइंस को मानते हुए सभी दुर्गा पूजा पंडाल समिति के सभी पदाधिकारी गण से आग्रह किए हैं कि सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए हम दुर्गा पूजा मनाएंगे । माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विनम्र आग्रह है कि दुर्गा पूजा महाष्टमी का भोग वितरण के लिए पूरे झारखंड में अनुमति सरकार के द्वारा दिया जाए दुर्गा पूजा के महा उत्सव में सभी भक्तजन एवं पूजा कमेटी के सभी पदाधिकारी गण इस निर्णय से बहुत ज्यादा उत्साहित रहेंगे सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के द्वारा हमें पटमदा एवं वोड़ाम पूजा पंडाल का देखरेख का जिम्मेवारी दिया गया है मुख्य रूप से झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री श्री दुलाल भुइयां, शंभू सिंह ,रजनीकांत गोप ,ललन यादव, जितेंद्र कुमार एवं पूजा कमेटी के पदाधिकारी गण काफी संख्या में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ओडिसी 2021 : डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल, बीएच एरिया ओवरऑल चैंपियन घोषित

Thu Oct 7 , 2021
जमशेदपुर : युवा संगठन फॉर टुमॉरो इंडिया की स्वर्ण जयंती के अवसर पर, लोयोला स्कूल ज्योति यूनिट ने 5 और 6 अक्टूबर, 2021 को एक बहुआयामी अंतर-विद्यालय कार्यक्रम ओडिसी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की शुरुआत फादर केएम जोसेफ के साथ एक अभूतपूर्व उद्घाटन समारोह के साथ हुई। लोयोला स्कूल […]

You May Like

फ़िल्मी खबर