पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 96वीं जयंती पर रक्तदान

7

जमशेदपुर: भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार की ओर से गोलमुरी केबुल वेलफेयर भवन क्लब में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जयंती समारोह पर राज्य के पूर्व सीएम सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास भी मौजूद थे। रघुवर दास ने कहा कि रक्तदान शिविर लगाकर कार्यकर्ताओं ने अच्छी पहल की है। इससे सच्ची श्रद्धांजलि और कोई दूसरी नहीं हो सकती है। मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने अपना सर्वस्व मानवता की सेवा के लिए लगाया था। शुक्रवार को पूरे देश में सुशासन दिवस मनाया जा रहा है। फल वितरण का भी कार्यक्रम किया जा रहा है।इस अवसर पर भारी संख्या में भाजपाई गन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिंहभूम जिला भोजपुरी साहित्य परषिद की ओर से गोलमुरी कार्यालय में पुस्तक धरोहर का विमोचन

Fri Dec 25 , 2020
जमशेदपुर : सिंहभूम जिला भोजपुरी साहित्य परषिद की ओर से गोलमुरी कार्यालय में पुस्तक धरोहर का विमोचन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय मौजूद थे। इसके अलावा परिषद के अध्यक्ष अरविंद विद्रोही समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। मौके पर […]

You May Like

फ़िल्मी खबर