बर्मामाइंस के भक्तिनगर में चोरों ने लाखों का आभूषण टपाया

4

जमशेदपुर : जमशेदपुर बर्मामाइंस के भक्तिनगर निवासी पेशे से चालक राजकुमार सिंह के घर का ताला तोड़कर बीती रात चोरों ने लगभग एक लाख के आभूषणों की चोरी कर ली। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। फिलहाल उनसे थाना में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने घर से थोड़ी दूरी पर ताला काटने में इस्तेमाल किए गए कटर को भी बरामद किया है। घटना के वक्त राजकुमार सिंह बागबेड़ा स्थित अपने एक रिश्तेदार के यहां पार्टी में गए हुए थे। मकान मालिक ने उन्हें शनिवार की देर रात घर के ताला कटे होने की जानकारी दी। इसके बाद राजकुमार सिंह अपने घर पहुंचे तो पाया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है और घर के भीतर रखे कीमती सोने के आभूषणों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। इधर, घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद रविवार सुबह पुलिस पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने घर से कुछ दूरी पर फेंके गए एक कटर को बरामद किया है और छापामारी शक के आधार पर बस्ती के ही दो युवकों को हिरासत में लिया है। गृहस्वामी राजकुमार सिंह के मुताबिक उनके घर में पूर्व में भी तीन बार चोरी हो चुकी हैं। मालूम हो कि बर्मामाइंस क्षेत्र में इससे पूर्व भी कई बड़ी चोरी की वारदात हो चुकी है परंतु अब तक पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

घोड़ाबांधा मंडल कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर में पहुचें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

Sun Jan 10 , 2021
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी घोड़ाबांधा मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आज घोड़ाबांधा कृष्ण विहार में समापन हुआ।समापन सत्र में कार्यकर्ताओं को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने संबोधित किया।माननीय मुंडा ने कहा की भारतीय जनता पार्टी देश को विश्व गुरु बनाने की ओर काम कर रही है,और उसमें […]

You May Like

फ़िल्मी खबर