जमशेदपुर:बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत भवन के सामने आज आग लग गई । जिसके कारण आसपास के कई सारे वृक्ष जल गए। इसके अलावा वहां पर रखें बिजली के प्लास्टिक पाइप भी जलकर राख हो गई है। कई हजारों की नुकसान हुई है। आग की लपटें इस तरह फैल रही थी कि आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया था।पुलिस कंट्रोल रूम ने इसकी सूचना गोलमुरी फायर ब्रिगेड को दी। गोलमुरी फायर ब्रिगेड दोपहर लगभग 12:30 बजे घटनास्थल पर पहुंची। लगभग 1 घंटे तक फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने पर काबू पा ली है। तत्पश्चात स्थानीय लोगों ने राहत की सांस लिए हैं।
इस मौके पर गोलमुरी फायर ब्रिगेड के घटनास्थल के प्रभारी बिरसा उरांव, संजीव कुमार पांडे, उप मुखिया सुनील गुप्ता, बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह सहित कई स्थानीय लोगों का सहयोग रहा है।