बिरसा मुंडा के विचार को आत्मसात करने की आवश्यकता – युवा कांग्रेस

3

जमशेदपुर: शहीद भगवान बिरसा मुंडा की 146 जयंती के अवसर पर रविवार को झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव राकेश साहू के नेतृत्व में कांग्रेसियों द्धारा भुइयांडीह श्मशान घाट गोलचक्कर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी एवं नमन किया गया। मौके पर मौजूद लोगो ने भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डाला ओर उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस दौरान राकेश साहू ने कहा कि झारखंड राज्य अलग हुए 20 वर्ष हो गये पर आज तक झारखंड जिस उद्देश्य से बनाया गया था वह अधूरा है, शहीदों के सपने आज भी पूरा नहीं हुए। समाज और देश के लिए बिरसा मुंडा के जो विचार है, उन्हें आज युवाओं को समझने और आत्मसात करने की आवश्यकता है। युवा कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि झारखंड राज्य का गठन यहां के आदिवासी मूलवासी एवं अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए किया गया था परंतु हुआ केवल कुछ चुनिंदा नेताओं का विकास। मौके पर जिला कांग्रेस के राजेश चैधरी, भारत सिंह, आशीष ठाकुर, सुल्तान अहमद, रंजीत गुप्ता, किशन सिंह, श्रवण साह, मनोज साह, आदित्य, धनराज साह, राज सिंह, तपन गोप आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधायक सरयू राय ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

Sun Nov 15 , 2020
जमशेदपुर :बिरसा मुंडा के जयंती पर आज बिरसानगर संडे मार्केट स्थित बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर पूर्वी के जमशेदपुर विधायक सरयू राय के साथ भारतीय जन मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता गन उपस्थित थे ।

You May Like

फ़िल्मी खबर