बड़ी घोषणा की बिहार के मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने , स्वागत समारोह में कहा- भाजपा से बाहर किए गए नेताओं की जल्द होगी वापसी

5

जमशेदपुर : जमशेदपुर भाजपा के अध्यक्ष समेत कई पदों पर रह चुके बिहार के मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह जमशेदपुर के दौरे पर हैं। उनके राजनीतिक पृष्ठभूमि यहीं से शुरू होती है, बिहार में उनको कृषि मंत्री बनाया गया है। अमरेंद्र प्रताप सिंह के मंत्री बनने से जमशेदपुर की जनता और जमशेदपुर के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है, यही वजह है कि उनका 2 दिन से अभिनंदन हो रहा है। अमरेंद्र प्रताप सिंह का जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में भव्य स्वागत समारोह आयोजित हुआ, इसमें किसी पार्टी का नाम तो नहीं था लेकिन अधिकांश लोग भाजपा के ही थे और भाजपा के नेताओं द्वारा ही इसका आयोजन किया गया था। इसके संयोजक भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय श्रीवास्तव थे। अजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में अमरेंद्र प्रताप सिंह का यहां भव्य स्वागत किया गया, इस स्वागत समारोह में मंच पर अमरेंद्र प्रताप सिंह के साथ भाजपा के पुराने दिग्गज मनोरंजन दास, एके श्रीवास्तव, महेश चंद्र शर्मा, जय नारायण सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव सिंह शर्मा के साथ ही विद्युत वरण महतो और भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले भी मंचासीन थे। इन लोगों ने मिलकर पहले तो अमरेंद्र प्रताप सिंह का भव्य स्वागत किया। स्वागत से खुद अमरेंद्र प्रताप सिंह अभिभूत हो गए। बिष्टुपुर तुलसी भवन में करीब 600 से ज्यादा कार्यकर्ताओं और नेताओं का जमावड़ा था जिसमें ज्यादातर लोग भाजपा के ही थे । इस दौरान उन्होंने जमशेदपुर में गुजारे हुए दिनों और संगठन को मजबूत बनाने के अपने संकल्प को दोहराया । इस दौरान उनका नागरिक अभिनंदन किया गया विभिन्न संस्थानों और संगठनों के अलावा भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका अभिनंदन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान खुद बिहार के मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने झारखंड में भाजपा की हार पर अफसोस जताया। उन्होंने कहा की “चुनाव की राजनीति में हार और जीत लगा रहता है लेकिन कार्यकर्ताओं और नेताओं को इस से मायूस नहीं होना चाहिए, अगर आप मन से हार गए तो आप फिर जीत नहीं सकते लेकिन आप सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाते हुए जनता के बीच काम करते हैं तो निश्चित तौर पर आपकी जीत सुनिश्चित होगी और जनता का दिल और मन जीत लेंगे। इस कारण अपना मनोबल बनाए रखें भाजपा झारखंड में वापस होगी।
इस दौरान इस मंच पर भाजपा से निष्कासित किए गए नेताओं और कार्यकर्ताओं के बारे में बिहार के मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बोला कि “बहुत जल्द भाजपा से निष्कासित किए गए नेताओं और कार्यकर्ताओं की वापसी होगी, इसकी वापसी के लिए हम खुद बात भी करेंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए इस तरह के कदम केंद्रीय नेतृत्व जरूर उठाएगी। ऐसा उनको भरोसा है।” उनके इस घोषणा से सारे लोगों ने उनका खड़े होकर तालियां बजाकर स्वागत किया। आपको बता दें कि भाजपा के कद्दावर नेता के रूप में अमरेंद्र प्रताप सिंह को जाना जाता है। हाल ही में चुनाव के वक्त भाजपा के नेता अमरप्रीत सिंह काले समेत कई लोगों को भाजपा ने निष्कासित कर दिया था। इसको लेकर राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है, इस कड़ी में अमरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा की गई इस घोषणा से भाजपाइयों में नया जोश भर गया है। बिहार के मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह जमशेदपुर दौरे पर हैं । वैसे एक जमाने में ए पी सिंह जमशेदपुर महानगर भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं, जमशेदपुर उनकी राजनीतिक पाठशाला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

साकची मे एनसीपी युवा मोर्चा का एक मिलन समारोह

Sat Jan 9 , 2021
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची मे एनसीपी युवा मोर्चा का एक मिलन समारोह कार्यक्रम युवा मोर्चा के जिला सचिव ललित ढिंगरा द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनसीपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डाँ पवन पाण्डेय उपस्थित थे।डाँ पवन पाण्डेय ने कहा कि एनसीपी झारखंड में […]

You May Like

फ़िल्मी खबर