भाजपा द्वारा जमशेदपुर में धरतीपुत्र आदिवासी किसान का पुतला जलाये जाने की काँग्रेस ने कड़ी निंदा की

5

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश काँग्रेस कोल्हान प्रमंडल के प्रवक्ता जम्मी भास्कर ने भाजपा द्वारा झारखंड में किसान हितैषी बनकर जमशेदपुर में कृषि मंत्री रामेश्वर उराँव का पुतला जलाये जाने की कड़े शब्दों में निंदा की है। कोल्हान के कांग्रेस प्रवक्ता जम्मी भास्कर ने कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार के कृषि बिल के विरोध में पूरे देश के लाखों किसान एक हफ्ते से सरकार से कृषि बिल को वापस लेने की माँग को लेकर कड़ी ठंड में आंदोलनरत होकर कृषि को बचाने के लिये डटे हुए है,और यहाँ झारखण्ड जमशेदपुर में बीजेपी अपने प्रदेश अध्यक्ष के कोल्हान दौरे के क्रम में जमशेदपुर आगमन के एक दिन पहले अपनी सक्रियता दिखाने के लिये अपने राज्य के आदिवासी परिवार के किसान का पुतला दहन कर अपने ही राज्य के धरतीपुत्र किसानो का अपमान कर रही है, इससे पता चलता है कि भाजपा के दिल मे अन्नदाता किसानों के प्रति कितनी हमदर्दी एवं सम्मान है, वही दूसरी ओर झारखंड राज्य सरकार के द्वारा किसानों को समुचित खरीद मूल्य प्रदान कर कृषि के विकास के लिये बेहतर कार्य किया जा रहे है, वही भाजपा नेता झारखंड में पुतला दहन कर राज्य में आदिवासी किसानों को अपमानित कर पूरे देश मे बीजेपी के कृषि बिल के खिलाफ किसानों के आंदोलन एवं आक्रोश से जनता का ध्यान भटकाना चाहती है। काँग्रेस पूरे देश के किसानों के साथ खड़ी है, और उनकी जीविका एवं कृषि को बचाने के लिए किसानों के साथ अपना संघर्ष जारी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने तृणमूल कांग्रेस को उखाड़ फेंकने को कहा

Sat Dec 5 , 2020
जमशेदपुर/झाड़ग्राम : नायाग्राम(झारग्राम) विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं को झारखंड राज्य के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री सह भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री माननीय अर्जुन मुंडा ने संबोधित किया। उन्होंने राज्य में होनेवाले विधान सभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को उखाड़ फेंकने के लिए कहा। इस मौके पर झाड़ग्राम के सांसद कुनार हेम्ब्रम […]

You May Like

फ़िल्मी खबर