“भोजपुरी समाज का बागबेड़ा में होली मिलन में उड़े अबीर गुलाल”

5

जमशेदपुर : भोजपुरी समाज एवं मानवधिकार संगठन द्वारा बागबेड़ा सिद्धू कान्हू मैदान रोड न0 तीन(3) में होली मिलन का आयोजन अधिवक्ता संजय चौबे एवं सूरज कुमार के नेतृत्व में किया गया जिसमें अतिथि के रूप में सम्पूर्ण भोजपुरी विकास मंच के महामंत्री प्रदीप सिंह भोजपुरिया, मुस्कान के अध्यक्ष शशि भूषण मिश्रा,समाजसेवी राजेश पाण्डेय मुख्य रूप से उपस्थित थे।इस अवसर पर आपसी सदभावना व भाई चारा का प्रतीक होली मिलन में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी।इस अवसर पर अतिथि प्रदीप सिंह भोजपुरिया ने अपने सम्बोधन में कहा- ‘भोजपुरी संस्कार और संस्कृति से मजबूत दुनिया में कोई संस्कृति नहीं है। जैसे होली के दिन हम अपनी भाभी को अगर सुबह में गाल में गुलाल लगाते है तो शाम में उसी भाभी के पैरों पर अबीर रखकर आशीर्वाद भी लेते है।’ सांस्कृतिक फगुआ गायन में लोकगायक ललित पाण्डेय, राजेश रसिक, आलोक जी ने एक से बढ़कर एक पारंपरिक होली गीतों को प्रस्तुती देकर रंगो में सरोबोर कर दिया। खासकर ललित पाण्डेय ने ‘होलिया में उड़े ला अबीर आ हो रामा होलिया में उड़े ला अबीर’ पर लोग झूमने को मजबूर हो गये।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय चौबे,सूरज पाण्डेय, शिवलोचन साह,अरबिंद कुमार,एस0 बी0 राय, संदेश पाण्डेय, मनोहर यादव इत्यादि भारी संख्या में भोजपुरी भाषी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टेल्को भाजपा मंडल द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया

Sun Mar 21 , 2021
जमशेदपुर : टेल्को भाजपा मंडल के द्वारा टेल्को में होली मिलन समारोह का आयोजन भाजपा मंडल के हेमंत सिंह टीम के द्वारा आयोजन किया गया। जिसमें सर्व प्रथम वंदना के वाद एक से बढ़कर होली फागुआ गीत गायक राकेश, राजेश रशिक एवम ललित पांडेय ने गाकर महफ़िल को बांड दिया […]

You May Like

फ़िल्मी खबर