महाराष्ट्र, कर्नाटक समेत 8 राज्यों में कोरोना कहर

6

नयी दिल्ली
आठ राज्यों – महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ में प्रतिदिन कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इन 8 राज्यों से नए मामलों का योगदान 84.5 प्रतिशत रहा है। पिछले एक दिन में देश में सामने आए संक्रमण के 68,020 मामलों में से 84.5 प्रतिशत मामले इन राज्यों के हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को यह जानकारी दी गई।मंत्रालय ने कहा कि भारत में छह करोड़ से अधिक टीकाकरण किया जा चुका है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 40,414 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद कर्नाटक में 3,082 जबकि पंजाब में 2,870 नए मामले सामने आए।

इन राज्यों में कोरोना की बाढ़
इसके अलावा कर्नाटक में 3,082, पंजाब में 2,870, मध्य प्रदेश में 2,276, गुजरात में 2,270, केरल में 2,216, तमिलनाडु में 2,194 और छत्तीसगढ़ में 2,153 नए मामले सामने आए। मंत्रालय ने कहा कि देश में पिछले एक दिन में सामने आने वाले संक्रमण के 68,020 मामलों में से 84.5 प्रतिशत मामले इन आठ राज्यों के हैं। भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 5,21,808 हो गई है जो कुल मामलों का 4.33 प्रतिशत है।

6,05,30,435 खुराक दी जा चुकी
मंत्रालय ने कहा कि उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या में से 80.17 प्रतिशत मरीज महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ के हैं।मंत्रालय के अनुसार भारत में टीकाकरण की कुल संख्या छह करोड़ के अधिक हो गई है। सुबह सात बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, 9,92,483 सत्रों में टीके की 6,05,30,435 खुराक दी जा चुकी हैं।

रेकॉर्ड स्तर से दी जा रही कोरोना वैक्सीन
इनमें से 81,56,997 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली खुराक, 51,78,065 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक दी गई है। इसके अलावा अग्रिम मोर्चे पर तैनात 89,12,113 कर्मियों को पहली खुराक और 36,92,136 कर्मियों की दूसरी खुराक दी गई है। पहले से किसी बीमारी से पीड़ित 45 साल से अधिक उम्र के 67,31,223 लाभार्थियों को और 2,78,59,901 वरिष्ठ नागरिकों को भी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

भारत में ठीक होने वालों की समग्र संख्या आज 1,13,55,993 हो गई है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 94.32 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 32,231 मामले ठीक हुए हैं।

महाराष्ट्र में 17,874 नए ठीक होने वाले मामलों के साथ एक दिन में सबसे अधिक मरीजों के ठीक होने की सुचना मिली है।

पिछले 24 घंटों में कोविड से 291 लोगों की मौत हुईं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

माँ मंगला आशा की पूजा का आयोजन किया गया

Tue Mar 30 , 2021
जमशेदपुर :जुगसलाई विधानसभा स्थित मध्य गदरा पंचायत के राहड़गोड़ा गांव में बीते 10 वर्ष से माँ मंगला आशा की पूजा धूमधाम से मनाये जाती है। इस दौरान मंगलवार को पुजारी हाबलु मुखी के नेतृत्व में माँ मंगला आशा की पूजा का आयोजन किया गया। पूजा के दौरान बामनगोड़ा तलाव से […]

You May Like

फ़िल्मी खबर