पोटका विधायक संजीव सरदार ने किसानों के बीच बीज का वितरण किया

5

: पोटका विधायक संजीव सरदार ने गुरुवार को पोटका प्रखंड के नारदा पंचायत भवन में किसानों के बीच बीज का वितरण किया। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत तेलहन एवं दलहन प्रत्यक्षण कार्यक्रम के तहद सरसो एवं चना तथा हरित क्रांति विस्तार योजना के तहद गेंहू प्रत्यक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत गेहूं का बीज वितरण किया गया। इस मौके पर प्रखंड तकनीकी पदाधिकारी कौशल झा, नारदा के मुखिया चमका सरदार, ग्राम प्रधान हीरो सिंह सरदार, चना मुर्मू, विजय मुर्मू, युधिस्ठिर गोप, कुत्युलु हांसदा, भोलानाथ किस्कू, अभित्रो सरदार आदि उपस्थित थे। बीज वितरण से पूर्व सभी कृषक एवं अतिथियों ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सामूहिक शपथ लिए। मौके पर विधायक ने कहा कि किसान अपनी इच्छाशक्ति के साथ खेती करे उन्हें हर संभव सहायता किया जाएगा। झारखंड सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दृढ़ संकल्प है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्राद्धकर्म में पहुचे पूर्व सीएम रघुवर दास, शोकाकुल परिजनों से मिल बंधाया ढाँढस

Thu Nov 12 , 2020
भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला महामंत्री चंद्रशेखर गुप्ता के पिताजी स्व. विपिन बिहारी गुप्ता के निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने श्रद्धांजलि अर्पित की। गुरुवार को उन्होंने पोटका विधानसभा के हेंसलबिल क्षेत्र स्थित उनके आवास जाकर श्राद्धकर्म के मौके पर श्रद्धांजलि अर्पित कर […]

You May Like

फ़िल्मी खबर