सालगाझड़ी रेलवे हॉल्ट से टाटानगर स्टेशन की तरफ आने के क्रम में रेलवे लोको फाटक पर मालगाड़ी के चार डिब्बे बेपटरी हो गए

5

जमशेदपुर: सालगाझड़ी रेलवे हॉल्ट से टाटानगर स्टेशन की तरफ आने के क्रम में रेलवे लोको फाटक पर रविवार की शाम 6 बजे मालगाड़ी के चार डिब्बे बेपटरी हो गए। घटना की जानकारी रेल अधिकारियों को हूटर बजाकर दी गई। इसके बाद संबंधित सभी रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे। मालगाड़ी के बारे में रेल अधिकारियों ने बताया कि वह खड़गपुर की तरफ से आ रही थी। इसी बीच घटना घटी।
देर रात तक डिब्बा पटरी पर लाने की उमीद है।
घटना के बाद रेल अधिकारियों ने देर रात तक चारो डिब्बा को पटरी पर लाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए संबंधित विभाग के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर युद्ध स्तर पर काम शुरू करने का निर्देश दिया है।
चक्रधरपुर मंडल के लिए दुर्घटनाओं का महिना रहा दिसंबर
चक्रधरपुर रेल मंडल की बात करें तो दिसंबर महिना रेल मंडल के लिए दुर्घटनाओं का महीना रहा। अभी चार दिनों पूर्व ही रेल मंडल में एक मालगाड़ी का ब्रेक फेल होने के कारण 24 किलोमीटर तक बरसुआं स्टेशन पर मालगाड़ी रोल हो गई थी। इसी तरह से दो दिनों पहले भी आदित्यपुर स्टेशन के पास एक मालगाड़ी भी दुर्घटना ग्रस्त भी हो गई थी। एक सप्ताह के भीतर रेल मंडल में यह तीसरी दुर्घटना है। दुर्घटनाओं से रेल मंडल के अधिकारी खासा परेशान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तिलक पुस्तकालय में 136वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया

Mon Dec 28 , 2020
जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आज सोमवार को 28 (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) स्थापना दिवस समारोह का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में जिला अध्यक्ष बिजय खॉ के अध्यक्षता में आयोजित किया गया । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का 136वॉ स्थापना दिवस समारोह का आयोजन सुबह […]

You May Like

फ़िल्मी खबर