सोअनम कला संगम -2”के तहत आयोजित पांचवी कार्यक्रम झारखण्ड राज्य स्तरीय ऑनलाइनप्रतियोगिता “कहानी लिखे प्रतियोगिता” का सफल आयोजन

3

जमशेदपुर। झारखण्ड प्रदेश में फिल्म निर्माण से जुड़े प्रतिभाओ को मंच प्रदान करते हुए कलासंस्कृति को बढ़ावा देने के उदेश्य से सोअनम संस्था द्वारा “सोअनम कला संगम -2”के तहत आयोजित पांचवी कार्यक्रम झारखण्ड राज्य स्तरीय ऑनलाइनप्रतियोगिता “कहानी लिखे प्रतियोगिता” का सफल आयोजन किया गया।ऑनलाइन प्रतियोगिता के तहत पुरे राज्य भर से प्रतियोगिता में कुल 58प्रविष्टियां प्राप्त हुयी। जिसमें राज्य के लगभग सभी ज़िलों से प्रविष्टिया आयी,जिसमे मुख्यतः पूर्वी सिंघभूम, चाईबासा, सरायकेला खरसावां, रांची, पाकुड़,धनबाद, लातेहार, लोहरदग्गा, रांची एवं पलामू है।कहानी लिखो प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शामिल शहर की वरिष्ठ एवंसुप्रसिद्ध कथाकार जूही समर्पिता एवं सुधा गोयल थी। निर्णायक मंडल द्वारा हरवर्ग से एक एक प्रतिभागियों का चयन विजेता के रूप में किया गया, जो इसप्रकार है-: पुरुष वरिष्ठ वर्ग में देवेश कुमार, महिला वरिष्ठ में अनिन्दिता बोस,महिला कनिष्ठ में कुमारी राजश्री एवं पुरुष कनिष्ठ में रोशन कुमार। संस्था के अध्यक्ष नंदकुमार सिंह ने बताया कि सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरष्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा एवं इन सभीकथाकारों के साथ भविष्य में कार्यशाला एवं गोष्ठी आयोजित कर उन्हें फ़िल्मों केलिए कहानी लिखने का अवसर प्रदान किया जायेगा. साथ ही राज्य भर केनवोदित कलाकारों को भी संस्था द्वारा अवसर प्रदान किया जायेगा।इस पुरे ऑनलाइन प्रतियोगिता में संस्था अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह, कार्यक्रम समन्वयक राजेश कुमार, मनोज कुमार, अमित कुमार सिंह, सुशांत कुमार ,सोमनाथ चक्रवर्ती, संजय दत्ता, सुमितमित्तल, सीता सिंह ने मुख्य रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गैर चिन्मयन छात्रों के लिए बाल विहार सत्र आयोजित

Tue Mar 2 , 2021
जमशेदपुर : टेल्को स्थित विद्या भारती चिन्मय विद्यालय ने कक्षा 4 से 8 के गैर चिन्मय विद्यार्थियों के लिए प्रथम ऑनलाइन बाल विहार सत्र आयोजित किया। सत्र में लिटिल फ्लावर स्कूल, हिल टॉप स्कूल, गुलमोहर हाई स्कूल जैसे विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग […]

You May Like

फ़िल्मी खबर