टाटा मुख्य अस्पताल में 18 वर्षीय युवक की मौत के बाद परिजन आक्रोशित

जमशेदपुर: जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल में 18 वर्षीय युवक की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर बवाल करने लगे। परिजनों ने डॉक्टर जयंत कुमार के खिलाफ कार्यवाई की मांग की। बताया जाता है कि जोजोबेड़ा कृष्णा नगर निवासी 18 वर्षीय अभिषेक कुमार को चार दिन पूर्व एक्सीडेंट के बाद यहां भर्ती कराया गया था।
डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर युवक का एक हाथ काट दिया था. उसके बाद मरीज को डिस्चार्ज कर दिया। पुनः मरीज को दर्द अनुभव होने पर यहां लाया गया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया, कि जब मरीज पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ, फिर डिस्चार्ज कैसे कर दिया गया. उधर हंगामा की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार पुलिस में नकली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया

Wed Jan 19 , 2022
मधुबनी : बिहार पुलिस ने बुधवार को भारतीय नकली नोट बनाने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। इस युवक की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर एक पेट्रोल पंप के पास एनएच 57 पर 13 लाख 100 भारतीय नकली नोट से भरें बैग के साथ हुई। गिरफ्तार […]

You May Like

फ़िल्मी खबर