116 वीं गुरु गोमके पं. रघुनाथ मुर्मू जयन्ती समारोह” के अवसर पर पूर्व घोषित कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया

6

जमशेदपुर, आज ऑल इण्डिया संताली राईटर्स एशोसिएसन, जमशेदपुर तथा गुरु गोमके पं. रघुनाथ मुर्मू अकादमी का संयुक्त बैठक गुगल मीट के द्वारा श्री वीर प्रताप मुर्मू के अध्यक्षता में संपन्न हुआ. आज के बैठक में आगामी 26 मई 2021 को “116 वीं गुरु गोमके पं. रघुनाथ मुर्मू जयन्ती समारोह” के अवसर पर पुर्व घोषित कार्यक्रम का अंतिम रूप दिया गया. इससे पुर्व प्रतिवर्ष गुरु गोमके पं. रघुनाथ मुर्मू अकादमी द्वारा संचालित सभी “ओल चिकि अध्ययन केन्द्रों” में प्रभात फेरी निकाली जाती थी, प्रमाण पत्र वितरण तथा रंगारंग सास्कृतिक आदि कार्यक्रम की जाती थी लेकिन इस बार कोविड 19 के कारण सभी केन्दों में पं. रघुनाथ मुर्मू के चित्र में माल्यार्पण तथा “सामूहिक हितल प्रार्थना” किया जाएगा, जिसमें छात्र-छात्रा “गूगल मीट” के द्वारा जुड़ेंगे, केंद्र में केवल शिक्षक तथा समन्वयक ही भाग लेंगे.
मुख्यालय “दिशोम जाहेर, करनडीह, जमशेदपुर” से संचालित “साहित्यिक गोष्ठी” कार्यक्रम का प्रारंभ अपराह्न 3.30 बजे से प्रारंभ होगा, जिसका लाइव स्ट्रीमिंग जो “खोबोर कागोज” मिडिया पार्टनर के द्वारा संचालित “गूगल मीट” के साथ-साथ “YouTube” द्वारा किया जाएगा, जिसे khoborkagoj.com/live में देखा जा सकेगा. सम्पूर्ण कार्यक्रम का रुपरेखा इस प्रकार है-
“116 वीं गुरु गोमके पं. रघुनाथ मुर्मू जयन्ती समारोह” दिनांक- 26.05.2021(बुधवार)
समय- प्रात: 9.00 बजे स्थान- दिशोम जाहेर, करनडीह सहित सभी अध्ययन केन्दों में
समय- संध्या 3.30 बजे “गूगल मीट” एवं “YouTube” लिंक- khoborkagoj.com/live में देखा जा सकेगा.
अध्यक्षता- श्री लक्ष्मण किस्कू, अध्यक्ष, ऑल इण्डिया संताली राईटर्स एशोसिएसन, केन्द्रीय कमिटी स्वागत भाषण – श्री वीर प्रताप मुर्मू, अध्यक्ष, ऑल इण्डिया संताली राईटर्स एशोसिएसन, जमशेदपुर शाखा Key नोट – श्रीमति ताला टुडू, सचिव, ऑल इण्डिया संताली राईटर्स एशोसिएसन, जमशेदपुर शाखा उदघाटन – श्री रूपचंद हांसदा, संस्थापक अध्यक्ष, ऑल इण्डिया संताली राईटर्स एशोसिएसन सह (साहित्य अनुवाद पुरस्कार 2018 एवं साहित्य अकादमी मुख्य पुरूस्कार 2021 प्राप्त) – श्री मंगल माझी, प्रख्यात लेखक सह साहित्य अनुवाद पुरस्कार 2013 प्राप्त
गुरु गोमके पं. रघुनाथ मुर्मू का अमर कृतियों पर व्याख्यान एवं परिचर्चा 1. बिदु चांदान (संताली नाटक) – श्रीमति जोबा मुर्मू, साहित्य अकादमी बाल साहित्य पुरस्कार प्राप्त. 2. दाडे गे धोन (संताली नाटक) – प्रो. बाबुराम सोरेन, लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज. 3. खेरवाड़ बीर (संताली नाटक) – प्रो. रामो टुडू, गवर्मेंट डिग्री कॉलेज,लालगढ़, झाडग्राम (प.बं.) 4. लाक्चार सेरेञ (संताली काव्य) – प्रो. निसोन हेम्ब्रोम, पी. जी. सेन्टर, कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा. 5. होर सेरेञ (संताली काव्य) – प्रो. लखाई बास्के, श्यामा प्रसाद इण्टर कॉलेज,जमशेदपुर. 6. कविता पाठ – प्रो. सालगे हांसदा, चाकुलिया डिग्री कॉलेज, लूसी टुडू, हीरा बाला किस्कू आदि. 7. धन्यवाद ज्ञापन – सुश्री सारो हांसदा, कोषाध्यक्ष AISWA सह साहित्य अनुवाद पुरस्कार 2014 प्राप्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समाजिक सेवा संघ ने सोलर से चलने वाले पानी टंकी के खराब होने की जानकारी डीसी को दी

Sun May 23 , 2021
जमशेदपुर :ग्रामीणों के जानकारी देने के बाद समाजिक सेवा संघ के समाजसेवी राजा कालिंदी के नेतृत्व में दक्षिणी घाघीडीह, करनडीह चौक, हरहरगुट्टू आदि क्षेत्र का दौरा किया गया। जिसमें सोलर द्वारा चलने वाले खराब पानी टंकी को पाया गया और ग्रामीणों की शिकायत को सुनी।   ग्रामीणों ने कहा कि सोलर […]

You May Like

फ़िल्मी खबर