भाजपा ने समरसता दिवस के रूप में मनाई अंबेडकर जयंती, समरसता भोज में पूर्व सीएम रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो ने कार्यकर्ताओं के संग किया भोजन

3
जमशे दपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर ने भारतीय संविधान के रचयिता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाया। गुरुवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा कमलपुर मंडल अंतर्गत बिडरा पंचायत के बिडरा एवं माचा गाँव में अनुसूचित जाति वर्ग के कालिंदी, बाउरी एवं रूही दास समाज के लोगों के बीच अंबेडकर जयंती मनाई गई। इस दौरान पार्टी की ओर से ‘समरसता भोज’ आयोजित की गई। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत कालिंदी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुचिराम बाउरी समेत अन्य नेताओं ने स्थानीय निवासियों के संग सामुहिक रूप से जमीन पर बैठकर भोजन किया। भोज में भारी संख्या में सभी जाति वर्ग के लोगों ने एक साथ जमीन पर बैठकर भोजन ग्रहण किया। इससे पहले, उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि बाबा साहेब को भारतीय संविधान का पिता माना जाता है। उन्होंने भारतीय संविधान में निमभन वर्ग के लोगों को समाज में समानता दिलाने के साथ ऊंच-नीच को जड़ से खत्म किया। बाबा साहेब का भारत के विकास में बड़ा योगदान है। बाबा साहेब के दलित और वंचित समाज के उत्थान के लिए किये गए प्रयास के कारण आज यह वर्ग विकास की मुख्य धारा से जुड़ पाया है। उन्होंने कहा कि जब देश एवं प्रदेश में राष्ट्रविरोधी ताकतें बांटने और तोड़ने में लगे हैं तो वहीं भाजपा कार्यकर्ता एक भारत-श्रेष्ठ भारत के लक्ष्य को पूरा करने में पूरी तन्मयता से लगे हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का सम्पूर्ण जीवन पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने वर्तमान हेमंत सरकार पर जनता के साथ वादा खिलाफी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अबुआ राज दिलाने का सपना दिखाने वाली सरकार के बबुआ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दूसरों के इशारे पर झारखंड की जनता को ठगने का काम कर रही है। 1932 के खतियान की बात कहकर अभी मुंह फेर रही है। वर्तमान सरकार ने किसानों, महिलाओं के लिये पूर्व के राज्य सरकार वाले योजनाओं को बंद कर दिया।
सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि बाबा साहेब सामाजिक नवजागरण के अग्रदूत, समतामूलक समाज के निर्माणकर्ता और आधुनिक राष्ट्र के शिल्पकार थे। उनके सामाजिक समानता के मिशन के केन्द्र में समाज के कमजोर, मजदूर, महिलाएं थीं, जिन्हें वे शिक्षा और संघर्ष से सशक्त बनाना चाहते थे। कहा कि बाबा साहेब ने आर्थिक एवं शैक्षिक उत्थान के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।  वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने बाबा साहब अंबेडकर को स्मरण करते हुए कहा कि पार्टी ने समरसता दिवस के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को समरसता सूत्र में बांधकर एकता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया है।कहा कि भाजपा सामाजिक सद्भावना स्थापित करने के साथ जाति-वर्ग के भेद को दूर कर भारत को परम वैभव पर ले जाएगी। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन मोर्चा के जिला महामंत्री पीके करुवा एवं धन्यवाद ज्ञापन कमलपुर मंडल अध्यक्ष प्रधान महतो ने किया।  इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, प्रदीप महतो, जिला महामंत्री राकेश सिंह, जिला मंत्री नीलू मछुआ, विनोद सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रधान महतो, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, सुनील मुंडा समेत अनुसूचित जाति मोर्चा के राकेश मुखी, दिलीप पासवान, पीके करुवा, शंभू कुमार राम, सतीश मुखी, चंद्रशेखर दास, धीरज मुखी, विकास बाउरी, पोरेश कालिंदी, सुजीत दास, विमल रजक, हीरा लाल रजक, शेरा बाग, राहुल रजक, चंदन मुखी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विद्या भारती चिन्मय विद्यालय ने विश्व विरासत दिवस मनाया

Mon Apr 18 , 2022
जमशेदपुर: विद्या भारती चिन्मय विद्यालय ने विश्व विरासत दिवस मनाया जिसके माध्यम से विश्व संस्कृति और इसकी समृद्ध विरासत के महत्त्व को रेखांकित किया गया ‌। दुनिया भर में सांस्कृतिक चिन्हों, स्मारकों, इमारतों व विरासत स्थलों को संरक्षित करने के लिए काम कर रहे विभिन्न संगठनों के सहयोगात्मक प्रयासों को […]

You May Like

फ़िल्मी खबर