25 जून को काला दिवस मनायेगी भाजपा, आपातकाल के दौरान जेल जाने वाले योद्धाओं को पार्टी करेगी सम्मानित

5

आपातकाल में किए अत्याचार के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस -डाॅ गोस्वामी

जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि 47 वर्ष पूर्व 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश की थी। आपातकाल के दौरान लोगों के संविधान प्रदत्त वैचारिक स्वतंत्रता के अधिकार को समाप्त कर दिया गया था। प्रेस पर सेंसरशिप लागू था। भारतीय जनसंघ सहित विपक्ष के सभी नेताओं को बिना कारण बताए जेल में बंद कर दिया गया था। अनेक लोकतंत्र समर्थकों को सरकार की यातनाऐं झेलनी पड़ी। लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में लोकतंत्र बहाली के लिए देशव्यापी जनांदोलन हुआ। डॉ दिनेशानंद गोस्वामी गुरुवार को साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस-वार्ता को संबोधित कर रहे थे। प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होनें कहा कि देश की लोकतंत्र प्रेमी जनता ने कांग्रेस की तानाशाही को नकार दिया। डाॅ गोस्वामी ने आपात्काल में सरकार द्वारा किए गए ज्यादातियों के लिए कांग्रेस को देश की जनता से माफी मांगने की मांग की है। कांग्रेस ने देश में लोकतांत्रिक मूल्यों पर कुठाराघात किया है। भाजपा लोकतंत्र के प्रति पूर्ण आस्था रखती है। लोकनायक जे पी राजनीतिक दलों में भी आन्तरिक लोकतंत्र के पक्षधर थे। भाजपा एकमात्र दल है जहाँ आन्तरिक लोकतंत्र है तथा सामूहिक निर्णय लेने की परम्परा है। देश के अधिकांश राजनैतिक दल परिवारवाद की शिकार बनी हुई है तथा कांग्रेस की तरह वहां भी आन्तरिक लोकतंत्र का अभाव है।

शुक्रवार को भाजपा महानगर मनाएगी काला दिवस: भाजपा महानगर कमेटी शुक्रवार को काला दिवस मनाएगी। इस दौरान आजादी की दूसरी लड़ाई आपातकाल के दौरान शहर के जेल जाने वाले योद्धाओं को सम्मानित करेगी। कार्यक्रम में आपातकाल के दौरान जेल जाने वाले पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्यरूप से शामिल होंगे। भाजपा इस कार्यक्रम के माध्यम से युवा पीढ़ी को आपातकाल की सच्चाई से अवगत कराएगी। वहीं पार्टी के कार्यकर्ता लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लेंगे।

पत्रकार वार्ता के दौरान आपातकाल विरोध दिवस कार्यक्रम के प्रभारी पूर्व महानगर अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, जिला महामंत्री अनिल मोदी, राकेश सिंह एवं मीडिया प्रभारी प्रेम झा मुख्यरूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

झारखंड अभिभावक संघ ने शिक्षा साक्षरता विभाग झारखंड सरकार के सचिव राजेश शर्मा से प्रोजेक्ट भवन में मुलाकात की

Thu Jun 24 , 2021
जमशेदपुर :आज झारखंड अभिभावक संघ के अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में स्कुली शिक्षा साक्षरता विभाग झारखंड सरकार के सचिव राजेश शर्मा से प्रोजेक्ट भवन उपस्थित उनके कार्यालय कक्ष में पूर्व निर्धारित कार्यकम के तहत दोपहर 2:00 बजे बैठक हुई । बैठक में उन्हें अभिभावकों कि तकलीफों के बारे में […]

You May Like

फ़िल्मी खबर