बाराचट्टी में 47 किलो डोडा एवं 3 किलो तरल पदार्थ अफीम बरामद

43

बाराचट्टी :-  पुलिस व एसएसबी बीबी पेसरा 29 वीं वाहिनी ई कंपनी की संयुक्त कार्रवाई में तरल पदार्थ अफीम एवं डोडा का बरामदगी की गई है। बाराचट्टी थाना के एएसआई सुधीर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जंगली नक्सल प्रभावित क्षेत्र पहाड़ के तलहटी में बसे पिपराही गांव से 47 किलो 500 ग्राम डोडा एवं 3 किलो 500 ग्राम तरल पदार्थ अफीम बरामद किया गया है। श्री कुमार ने बताया कि संयुक्त कार्रवाई विनोद यादव पिता तिलक यादव के घर से 3 किलो 500 ग्राम अफीम एक स्टील केन में जमीन के अंदर से खुदाई कर बरामद किया गया है। वहीं अर्जुन यादव पिता तिलक यादव, अरविंद यादव पिता बालदेव यादव के घर से तीन बोरा कुल 47 किलो 500 ग्राम डोडा बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस दौरान तीनों तस्कर भागने में सफल रहे तथा तीनों के नाम पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है, हालांकि इस कार्रवाई के दौरान शक के दायरे में आए दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था, मगर जांच उपरांत निर्दोष पाए जाने पर दोनों व्यक्तियों को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया। एसएसबी बीबी पेसरा 29 वीं वाहिनी ई कंपनी के सहायक कमांडेंट ललित कुमार ने बताया कि पकड़े गए अफीम व डोडा का किमत 4,92,500 रुपये है। इस कार्रवाई में बीबी पेसरा 29 वीं ई कंपनी के सहायक कमांडेंट ललित कुमार बाराचट्टी एएसआई सुधीर कुमार तथा काफी संख्या में जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रांची से दिल्‍ली जा रही फ्लाइट में बम की सूचना से अफरातफरी, हुई आपात लैंडिंग

Wed Jul 24 , 2019
रांची :- सोमवार को विस्तारा के विमान (फ्लाइट संख्या यूके 754) से दिल्ली जाने वाले एक यात्री ने विमान छूटने की नौबत आते ही विमान में बम होने की सूचना फैला दी। रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि रात 8:20 बजे विस्तारा के […]

You May Like

फ़िल्मी खबर