दशम फॉल पिकनिक मनाने आ रहे 4 लोगों की मौत,कार के परखच्‍चे उड़े ,खड़ी ट्रक में टक्कर

9

जमशेदपुर / रांची : आज सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे में चार लाेगों की मौत हो गई है। सभी लोग पिकनिक मनाने दशम फॉल जा रहे थे।बताया जा रहा है कि सभी सरायकेला खरसावां जिले के आदित्‍यपुर के रहने वाले थे। घटना जमशेदपुर के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के नीमडीह में दड़ुवा के पास की है। यहां छोटू होटल के करीब एनएच-33 पर आज एक तेज रफ्तार कार ने खड़ी ट्रक को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई है। सभी शव गाड़ी में फंस गए थे। घटना पर पहुंची इचागढ़ पुलिस ने कार को काटकर सभी शवों को बाहर निकाला। घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शी मंजू देवी एवम सुनील सिंह ने बताया कि सभी लोग दशम फॉल घूमने जा रहे थे।

मृतक आदित्यपुर के मांझी टोला के रहने वाले हैं। मृतकों में ममता, मधु, अमन और अवध किशोर हैं। आदित्यपुर के मांझी टोला के रहने वाले प्रभात टाटा स्टील में मैनेजर हैं। प्रभात कुमार ने बताया कि मृतक अवध किशोर उनके ममेरे साले हैं। सभी लोगों ने दशम फॉल में पिकनिक जाने की योजना बनाई थी। इसके बाद यह लोग दो कार से दशम फॉल जाने के लिए निकले थे।

वहीं प्रभात कुमार की कार पीछे थी। उसके आगे अवध कुमार की कार चल रही थी। गाड़ी अमन चला रहा था। छोटू होटल के पास एक ट्रक खड़ी थी। इसी में कार ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। सभी लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना में एक बच्चा घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रघुबर दास के एग्रिको स्थित कार्यालय का घेराव कर आंदोलनकरने का जेएमएम व्यवसायी मोर्चा का फैसला

Mon Dec 28 , 2020
जमशेदपुर: झामुमो के व्यवसायी मोर्चा के पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह नें एक बयान जारी करते हुए कहा मानसिक संतुलन खो चुके हैं रघुवर दास।उन्होंने कंफेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के विरोध को सही करार दिया है,जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास […]

You May Like

फ़िल्मी खबर