गोविन्दपुर टीकाकरण में काम वाधित एवम मार पीट करने वाले के ऊपर हो कारवाई – सुशील

6
  • उप मुखिया संघ के अध्यक्ष सतबीर सिंह बगा सच्चा जनता का सेवक है,
  • पंचायत चुनाव में विरोधी हार के डर से कर रहे घिनोनी राजनीति

जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर स्थित पंचायत मंडप में टीकाकरण के दौरान पंचायत समिति के एक सदस्य एवं उनके कुछ परिचित द्वारा सुनियोजित तरीके से उप मुखिया संघ के अध्यक्ष सतबीर सिंह बग्गे के साथ की गई मारपीट की घटना की जांच की मांग उठने लगी है। मौके पर उपस्थित कुछ स्थानीय लोगो द्वारा बड़ी घटना को विफल कर दिया गया। ऐसे में स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पूरी घटना की जानकारी प्राप्त कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। स्थानीय निवासी सुशील कुमार सिंह ने कहा है कि सतबीर सिंह बग्गे कोरोना काल में लोगो के लिए एक मसीहा बनकर उभरे हैं। वे एक ऐसे जन प्रतिनिधि है जो कोरोना काल में दिन-रात समाज की सेवा में लगे रहते हैं। समाज सेवा की भाव से उन्होंने स्वयं को अपने क्षेत्र की जनता को समर्पित किया है। निकटवर्ती पंचायती चुनाव को देखते हुए उन पर गलत आरोप लगाया गया तथा उनके साथ धक्का मुक्की की गई।
जिला सर्विलांस टीम के सदस्य उदय कुमार ने कहा कि टीकाकरण के समय पंचायत मंडप में घुसकर कार्य बाधित करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसी घटना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।
सर्विलांस टीम के डा. सुजीत झा ने कहा कि पूरे कोरोना काल मे सबसे बड़े कोरोना योद्धा के रूप में उभरे सतबीर सिंह बग्गे (उप मुखिया) को बदनाम करने की साजिश हुई है,उनके साथ अभ्रद व्यवहार किया गया। यह सब आगामी निकटवर्ती पंचायत चुनाव को देखते हुए कुछ लोग कर रहे हैं। गोविन्दपुर थाना में लिखित शिकायत नही दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मोदी सरकार में प्रदेश की अन्नपूर्णा देवी को मंत्री बनाये जाने पर पूर्व सीएम रघुवर दास ने दी शुभकामनाएं

Thu Jul 8 , 2021
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  ने कहा – महिलाओं को मिला प्रतिनिधित्व जमशेदपुर: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर शुभकामनाएं व्यक्त की है। उन्होंने झारखंड के कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी को मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने पर बधाई दी। उन्होंने […]

You May Like

फ़िल्मी खबर