अमित शाह के स्वागत में भाजपामय हुआ शहर, उमड़ा जनसैलाब

42

ढोल-नंगाड़ों की थाप पर झूमते कार्यकर्ता, चारों तरफ से बरसते फूल और वातावरण में गूंजते मोदी-मोदी के नारे। यह दृश्य बुधवार शाम पुराने शहर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान दिखाई दिया।

भोपाल:  ढोल-नंगाड़ों की थाप पर झूमते कार्यकर्ता, चारों तरफ से बरसते फूल और वातावरण में गूंजते मोदी-मोदी के नारे। यह दृश्य बुधवार शाम पुराने शहर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान दिखाई दिया।

रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं ने रथ पर सवार श्री शाह, साध्वी प्रज्ञा तथा अन्य नेताओं पर फूल बरसाए

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शाह ने पार्टी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के समर्थन में रोड शो किया। आम नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ श्री शाह का काफिला भवानी चौक से शुरू होकर नादरा बस स्टैंड तक पहुंचा। इस रोड शो में श्री शाह के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्रबुद्धे, राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, पार्टी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लूणावत, सांसद आलोक संजर, महापौर आलोक शर्मा, जिला अध्यक्ष विकास विरानी व अन्य वरिष्ठ नेता रथ पर सवार थे। सड़कों पर उमड़ी भीड़, भाजपा और प्रधानमंत्री मोदीजी के समर्थन में लगते नारों और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शाह की मौजूदगी ने कार्यकर्ताओं में जोश का संचार कर दिया।

स्वस्ति वाचन और शंखनाद से शुरू हुआ रोड शो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का रोड शो ब्राहम्णों के स्वस्ति वाचन और शंखनाद के साथ शुरू हुआ। रोड शो शुरू होने के पहले ही श्री शाह के स्वागत में सड़कों पर लोग उमड़ने लगे थे। भवानी चौक पर हर तरफ लोगों का हुजूम नजर आ रहा था। करीब ढाई किलोमीटर लम्बे रोड शो के दौरान श्री शाह का जगह-जगह पर पुष्पवर्षा कर लोगों ने जोरदार स्वागत किया। जोरदार जयकारों के बीच मंथर गति से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शाह का काफिला भवानी चौक से सराफा, पीपल चौराहा, लोहा पुल से नादरा बस स्टैंड की ओर आगे बढ़ा। इस दौरान उमड़े जनसैलाब के बीच कार्यकर्ताओं ने ’भारतमाता की जय और ’फिर एक बार मोदी सरकार’ के नारे लगाये। रोड शो के दौरान नागरिकों व कार्यकर्ताओं ने रथ पर सवार राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शाह, प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा तथा अन्य नेताओं पर फूल बरसाए।

केसरिया साड़ी और नमो टीशर्ट पहनकर शामिल हुए कार्यकर्ता
राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। युवा मोर्चा और महिला मोर्चा की कार्यकर्ता विशेष साज सज्जा के साथ रोड शो में शामिल हुए। महिला कार्यकर्ता केसरिया साडी और सिर पर साफा बांधकर तो वहीं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पगड़ी और नमो टीशर्ट पहनकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले के आगे चल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस के करप्शन का एटीएम है मध्यप्रदेश सरकारः अमित शाह

Wed May 8 , 2019
हाल ही में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है, लेकिन पूत के पांव पालने में दिखने लगे हैं। चार महीनों में ही इस सरकार ने 281 करोड़ कमाकर दिल्ली भेज दिए हैं। ये लोग 60 महीनों में क्या करेंगे? मध्यप्रदेश की यह कांग्रेस सरकार प्रदेश की जनता की भलाई के लिए नहीं बनी है।

You May Like

फ़िल्मी खबर