तीरंदाज कोमोलिका बारी और कोच पूर्णिमा महतो का शहर आगमन पर अभिनंदन, आर्चरी संघ ने भी किया सम्मानित

5
  • विश्वकप का प्रदर्शन बेहतरीन कमिटमेंट और टीमवर्क का अप्रतिम उदाहरण,अब निशाना ओलंपिक में स्वर्ण पर कोमोलिका

जमशेदपुर : को विश्वकप तीरंदाजी में स्वर्ण जीतने के बाद कोच पूर्णिमा महतो और तीरंदाज कोमोलिका बारी जमशेदपुर पहुंचें। इस दौरान शहर ने उन्हें जमकर प्यार दिया। झारखंड तीरंदाजी संघ सहित जमशेदपुर आर्चरी एसोसिएशन के पदाधिकारियों, सदस्यों ने कोमोलिका बारी व पूर्णिमा महतो के घर पहुँचकर इनका अभिनंदन और सम्मान किया।साथ ही कोमोलिक के माता पिता को भी मिठाई खिला कर बधाई दी गई । झारखंड तीरंदाजी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्वी सिंहभूम आर्चरी संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार और कोच हरेंद्र सिंह ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों संग कोच पूर्णिमा महतो और स्वर्ण विजेता कोमोलिका बारी के घर पहुँचकर सम्मानित किया। इस दौरान इन्हें पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। महिला आर्चर कोमोलिका बारी ने शहर द्वारा मिले प्यार और सम्मान के लिए आभार जताया। कहा कि विश्वकप में स्वर्ण जीतना रोमांचक अनुभव था। किंतु ओलंपिक में स्वर्ण जीते बगैर लक्ष्य फ़िलहाल अधूरा है। कहा कि कोच पूर्णिमा महतो, टाटा आर्चरी अकैडमी, विश्व की नंबर एक तीरंदाज दीपिका दीदी के साथ, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से कठिन लक्ष्य भी आसान बन जाते हैं। कहा कि महिला रिकर्व टीम का यह शानदार प्रदर्शन बेहतरीन कमिटमेंट और टीमवर्क का अप्रतिम उदाहरण है। कोमोलिका भकत ने कहा कि उनका निशाना अब ओलंपिक में स्वर्ण जीतने पर है। झारखंड तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार ने भी सम्मानित करते हुए कहा कि उन्हें झारखंड की प्रतिभा पर पूर्ण विश्वास है। कहा कि विश्वकप तो केवल झांकी है, ओलंपिक के महा विजय अभी बाकी है। आज रविवार को तीरंदाजी विश्वकप में मेक्सिको को हराकर भारतीय महिला रिकर्व टीम ने गोल्ड पर कब्जा जमाया था।  टीम की सदस्य तीरंदाज दीपिका कुमारी, कोमोलिका बारी और अंकिता भकत ने एकबार पुनश्चय झारखंड सहित भारत का नाम विश्व पटल पर रौशन किया है। सभी महिला तीरंदाज जमशेदपुर के टाटा आर्चरी अकैडमी की खिलाड़ी हैं। वहीं विश्वकप के लिए भारतीय टीम की कोच भी जमशेदपुर की पूर्णिमा महतो हैं।  कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर माहौल और सुविधा मुहैया कराने की दिशा में आर्चरी एसोसिएशन सदैव कटिबद्ध है। इस दौरान कोच हरेंद्र सिंह,रवि कुमार, राष्ट्रीय आर्चर प्रयाग राज सिंह, पेंटाकोटा हर्षिका,पेंटाकोटा लक्ष्मण, पेंटाकोटा वंदना,के मनीष,घनश्याम बारी, लक्ष्मी बारी सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोविंदपुर में आजसू ने मनाई हुल दिवस

Wed Jun 30 , 2021
जमशेदपुर : आज बुधवार को आजसू पार्टी जिला कमिटी के जिला प्रवक्ता संजय सिंह के नेतृत्व में डिस्पेंसरी चौक पर सिधू-कान्हू की जयंती मनाई गई,साथ ही डिस्पेंसरी रोड से राम मंदिर चौक तक पद यात्रा कर जर्जर सड़क के विरोधात्मक लोगो को गुलाब फूल दे स्थानीय विधायक मंगल कालिंदी के […]

You May Like

फ़िल्मी खबर