अर्नब मामले में भाजपा ने उपायुक्त से की मुलाकात

6

जमशेदपुर: पिछले दिनों महाराष्ट्र सरकार द्वारा रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी के गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा निकाले गए मशाल जुलूस पर जिला प्रशासन के द्वारा भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव समेत दर्जनों अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज करने से भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। शुक्रवार को महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर प्रसाशन की मंशा पर सवाल उठाए। ज्ञापन में कहा गया कि पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा महानगर समेत सभी जिलों ने कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कोविड-19 के दिशानिर्देशों का अनुपालन करते हुए महाराष्ट्र सरकार के ख़िलाफ़ मशाल जुलूस निकाला गया था। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि मेरे खिलाफ साकची थाना में जो प्राथमिकी दर्ज की गयी है उसमें कहा गया है कि जिला भाजपा कार्यालय से 5 नवम्बर को मशाल जुलूस निकाला गया था, जो सत्य है। लेकिन उस दिन न तो हमने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन किया और न ही कुछ गलत किया। मशाल जुलूस निकालना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है और इसके तहत महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ मशाल जुलूस किया गया था। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि 13 नवंबर के समाचार पत्रों में एक और खबर छपी है जिसमें कहा गया है कि विधायक सरयू राय की अगुआई में भाजमो कार्यकर्ताओं ने बारीडीह से लेकर एग्रिको चौक तक मौन जुलूस निकाला था। इस मामले में सिदगोड़ा थाना में भारतीय जन मोर्चा के अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। दोनों ही प्राथमिकी प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दर्ज करायी गयी है। उन्होंने कहा कि आश्चर्य की बात है कि एक ही तरह के दो मामलों में प्रशासन ने दो मापदंड क्यों रखा। एक ओर विधायक के खिलाफ नामदर्ज प्राथमिकी दर्ज न करना और दूसरी ओर मेरे खिलाफ नामदर्ज प्राथमिकी दर्ज करना सीधे-सीधे प्रशासन की मंशा को दर्शाता है। आखिर किन कारणों से प्रशासन एक आंख में काजल और एक आंख में सूरमा की कहावत को पूर्ण रूप से चरितार्थ कर रहा है। भाजपा जमशेदपुर ने कहा कि आम आदमी और खास आदमी के बीच कानून में अलग-अलग व्यवहार का कोई प्रावधान नहीं है। भाजपा ने दोनों मामलों में एक तरह के व्यवहार करने और न्यायसंगत आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। वहीं, जिला उपायुक्त को झामुमो द्वारा लगातार केंद्र सरकार के विरोध में बड़ा प्रदर्शन करने पर प्रशासन के चुप्पी साधे रहने पर ध्यान आकृष्ट कराया।

इस दौरान महानगर गुंजन यादव, संजीव सिन्हा, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, पुष्पा तिर्की, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, प्रेम झा, धर्मेंद्र प्रसाद, अभिमन्यु सिंह चौहान समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोनारी के सभी छठ घाटों की साफ-सफाई कराएं जिला प्रशासन

Sat Nov 14 , 2020
जमशेदपुर:आज शुक्रवार को राष्ट्रीय अटल सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार गोंड ,जिला भाजपा नेता सुबोध झा अध्यक्ष बागबेड़ा महानगर विकास समिति के नेतृत्व में सोनारी के कई घाटों का निरीक्षण किया गया। सुबोध झा जिला भाजपा नेता ने निरीक्षण मैं घाट में गंदगी का अंबार पाया, अगर घाटों की […]

You May Like

फ़िल्मी खबर