ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या नानावटी अस्पताल में भर्ती

390

मुंबई। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन को शुक्रवार को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोरोना संक्रमित होने के बाद ऐश्वर्या राय को इससे पहले बेटी आराध्या के साथ घर पर होम क्वॉरेंटीन किया गया था। बता दें कि उनके ससुर अमिताभ बच्चन और पति अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजिटिव होने के चलते पहले से ही नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक ऐश्वर्या राय और आराध्या को सांस लेने में तकलीफ हुई तो डॉक्टर्स चेकअप करने के लिए घर पहुंचे। इसके बाद डॉक्टर्स की सलाह पर ऐक्ट्रेस को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बच्चन फैमिली की बात की जाए तो सिर्फ जया बच्चन ही कोरोना निगेटिव पाई गई थीं। बाकी घर के चार सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव होने के कारण नानावटी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वहीं, अमिताभ बच्चन रोजाना अपने फैंस का सोशल मीडिया पर शुक्रिया अदा कर रहे है, जो उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए लगातार ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। (साभार-नभाटा)

https://twitter.com/ANI/status/1284163741584461826?s=20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तार कंपनी तालाब के किनारे पांच वर्षीय मूक बधिर बच्चे का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Sat Jul 18 , 2020
अभी अभी की खबर जमशेदपुर। तार कंपनी तालाब के किनारे औऱ टेल्को गुरुद्वारा के सामने से टेल्को पुलिस ने पांच वर्षीय मूक बधिर बच्चे का शव बरामद किया है। मूक बधिर बच्चा टिनप्लेट का निवासी है औऱ् वह कल सुबह से ही अपने घर से गायब था। बताया जाता है […]

You May Like

फ़िल्मी खबर