लुआबासा गांव के ग्रामीण जाहिरा थान में आषाढी पूजा पासा कर अच्छी फसल होने के साथ समस्त गांव के बाशिंदे के सुख शांति की कामना की।

271

जमशेदपुर : लुआबासा गांव के ग्रामीण जाहिरा थान में आषाढी पूजा पासा कर अच्छी फसल होने के साथ समस्त गांव के बाशिंदे के सुख शांति की कामना की। तत्पश्चात आदिबासि कुड़मि समाज लुआबासा ग्रामीण संयोजक नेपाल महतो बानुआर सह संयोजक रंजित महतो बानुआर के अगवाई में लाइआ माइनगर संजय सिंह के सहयोग से 15 साल पौधा लगाया गया। आषाढी पूजा पासा सह गांछ रपा कार्यक्रम में आदिबासि कुड़मि समाज बिरसानगर टेल्को नगर कमेटी के अध्यक्ष माइनगर धीरेंद्र नाथ महतो टिडुआर ने सभी ग्रामवासी को आषाढी पूजा पासा का शुभकामनाएं देते हुए “गाछ रोपा हमदुमि” कार्यक्रम में सहभागी बनने पर ढेरों बधाई देते हुए सभी वृक्ष को संरक्षण करने का अनुरोध किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आ.कु.स जिला सरायकेला खरसावां सह पूर्वी सिंहभूम संयोजक मंडली सदस्य प्रकाश महतो केटिआर ने कहा आदिबासि कुड़मि समाज झाड़खण्ड प्रदेश कमेटी के आह्वान पर हम सभी पूरे क्षेत्र में गड़ाम, बड़ाम, जाहिरा थान में साल “गाछ रोपा हमदुमि” चलाते हुए हमारे कुड़मि समुदाय को प्रकृति संरक्षण के लिए सभी समुदाय को जागरूक करने का अनुरोध किया जा रहा है।इस अवसर पर जोगेन्दर नाथ महतो बानुआर,रंगलाल महतो टिडुआर, डॉक्टर महतो बंसरिआर,फनिभुषन महतो बानुआर,कमल महतो बानुआर,अनिल महतो बानुआर, कांग्रेश महतो बानुआर, राजेश महतो बानुआर,लालटू सिंह, ग्रुरुपदो गोप मनसा धिबर, शरद गोप आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय जनतंत्र महिला मोर्चा के अध्यक्ष मंजू सिंह ने बयान जारी कर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की है कि सरकार अब शिक्षण संस्थान को खोलने की अनुमति दे

Sun Jul 11 , 2021
जमशेदपुर: जमशेदपुर की तेज तरार महिला नेत्री भारतीय जनतंत्र महिला मोर्चा के अध्यक्ष मंजू सिंह ने बयान जारी कर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की है कि सरकार अब शिक्षण संस्थान को खोलने की अनुमति दे। सरकार से इस विषय पर मंथन करने का आग्रह किया है । […]

You May Like

फ़िल्मी खबर