जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा – राज्य में अपराध बेकाबू, महिलाओं से हो रहे दुष्कर्म चिंताजनक
जमशेदपुर: झारखंड में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध के आंकड़ें बेहद चिंताजनक है। राज्य में हेमंत सरकार के आगमन के पश्चात महिलाओं के साथ दुष्कर्म, छिनतई, अपहरण, एवं उत्पीड़न के मामलों में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है। महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध एवं बिगड़ते कानून व्यवस्था पर आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाकर विरोध प्रकट किया। मंगलवार शाम भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत 28 मंडलों में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगा सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुतला दहन कर महागठबंधन सरकार को पूर्ण रूप से विफल बताया। कई मंडलों के पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि प्रदेश में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार राज्य की बहन-बेटियों को सुरक्षा प्रदान करने में पूर्ण रूप से विफल रही है। आये दिन महिलाओं के साथ दुष्कर्म, छिनतई, अपहरण जैसी घटनाओं से झारखंड की छवि पूरे देश मे धूमिल हुई है। महिला अत्याचार के साथ निरंतर हो रहे आपराधिक घटनाओं से झारखंड की जनता भयाक्रांत हैं। कहा कि किसी भी राज्य व शहर के लिए कानून-व्यवस्था का सुदृढ़ होना विकास का परिचायक होता है। पिछले पांच वर्षों में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ कर प्रदेशवासियों भयमुक्त एवं सुशासन युक्त सरकार दी। परंतु पिछले 10 महीनों की हेमंत सरकार के दौरान राज्य में अपराधियों के मंसूबे सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। दिनदहाड़े मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र समेत राजधानी राँची में महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म पर सरकार के उदासीनता से भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। दुष्कर्म जैसे संगीन मामलों में शासन-प्रशासन द्वारा लीपापोती किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। लौहनगरी जमशेदपुर में भारतीय जनता पार्टी ने समय समय पर ज्ञापन, कैंडल मार्च, पुतला दहन, प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को जनता की भावनाओं से आगाह किया है, अगर संवेदनहीन हेमंत सरकार महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को रोकने की दिशा में ठोस कार्यवाई नहीं करती है तो भाजपा सड़क से सदन तक आंदोलन को बाध्य होगी।
पुतला दहन के दौरान महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, प्रदीप महतो, बारी मुर्मू, राकेश सिंह, अनिल मोदी, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, मनोज राम, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, पुष्पा तिर्की, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, नारायण पोद्दार, ज्ञान प्रकाश, कौस्तव राय, बिनोद सिंह, राकेश बाबू, मनी मोहन्ती समेत मंडलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, अजय सिंह, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, हेमंत सिंह, दीपक झा, संजय तिवारी, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, बरजंगी पांडेय, विनोद राय, फातिमा शाहीन, संजय कुमार सिंह, संदीप शर्मा बॉबी, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, मंटू चरण दत्ता एवं प्रधान महतो समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हेमंत ने हेमंत का पुतला जलाया
टेल्को भाजपा मंडल के अध्यक्ष हेमंत सिंह के नेतृत्व में टेल्को आजाद मार्केट में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाया।झारखंड के सीएम 10 माह का कार्यकाल में झारखंड के लिए का विस्तार साबित हो रहा है । महिला सुरक्षा के क्षेत्र में नकारा साबित हो रहा है । इस प्रकार लगातार झारखंड में महिलाओं के ऊपर अत्याचार बलात्कार की घटना बड़ी है वह चिंतनीय विषय है ।भाजपा के लगातार विरोध के बावजूद दुमका में फिर से एक बार शर्मनाक घटना हुई इसी के लिए आज विरोध में पुतला दहन किया गया । जिसमें मुख्य रुप से जिला के महामंत्री राकेश सिंह, जिला मंत्री पप्पू सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष पप्पू मिश्रा एवं राम बाबू शाह , राजू मिश्रा, रंजीत पांडे, अजीत साहिब , अनूप सिंह सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।