


जमशेदपुर : अटल सेना एवं बागबेड़ा महानगर विकास समिति के पदाधिकारियों की बैठक बागबेड़ा के शंख बाबा मैदान में राष्ट्रीय अटल सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय कुमार गोंड की अध्यक्षता में हुई। बागबेड़ा थाना चौक काली मंदिर से 10 नवंबर 2020 को सुबह 11 बजे से पूजा सामग्री दीप मिठाई बाटी जाएगी। विजय गोंड, सुबोध झा के द्वारा।
सुबोध झा अध्यक्ष बागबेडा महानगर विकास समिति सह भाजपा नेता ने दीपावली के शुभ अवसर पर बागबेड़ा महानगर विकास समिति के द्वारा प्रत्येक वर्ष निर्धन एवं असहाय धर्म प्रेमियों के बीच दीपावली के शुभ अवसर पर दीया बाती और तेल देकर घर पर दीप जलाने की व्यवस्था करवाई जाती है। इस वर्ष भी हम लोग चाहते हैं अधिक से अधिक असमर्थ परिवारों को दीपावली के शुभ अवसर पर दीया बाती एवं अन्य पूजा सामग्री निशुल्क उपलब्ध कराई जाए। बैठक के अंत में अपना ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए अध्यक्षीय वक्तव्य में राष्ट्रीय अटल सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा नेता श्री विजय कुमार गौड़ ने कहा इस वर्ष अटल सेना की ओर से पूरी व्यवस्था 500 परिवारों के लिए की जाएगी उन्हें पूजा सामग्री दीया बाती और खोई बताशा और मिठाई भी वैसे निर्धन परिवार को दीपावली उत्सव मनाने के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। इस वर्ष विशेष उपलब्धि के तौर पर प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के खुशी में पहली बार पूरे देश में दीपावली प्रभु राम के भव्य मंदिर निर्माण अयोध्या में हो रहे हैं अटल सेना उसके खुशी में अत्यंत बड़े पैमाने पर घर घर जाकर बागबेड़ा के विभिन्न बस्तियों में जाकर हिंदुओं के ऐसे परिवार निर्धन परिवार जैसे रिक्शा चालक कुली देहाती मजदूरी खोमचा वाले को हर प्रकार की व्यवस्था अटल सेना की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। भाजपा नेता सुबोध झा एवं विजय गोंड ने 10 नवंबर को बागबेड़ा थाना चौक पर निर्धन एवं असहाय असमर्थ लोगों के बीच दीया बाती पूजा सामग्री और मिठाइयां बांटी जाएगी ।
10 नवम्बर की सुबह11बजे बागबेड़ा थाना चौक शंख बाबा काली मंदिर पर और बागबेड़ा गांधीनगर मैं दोपहर 1 बजे से बाटी जाएगी और एक 11 नवंबर को बजरंग टेकरी बागबेड़ा नया बस्ती बाजार टोला में बांटी जाएगी। 12 तारीख को कीताडीह हरहरगुट्टू रामनगर पुश्तो नगर में बांटी जाएगी। बैठक में राष्ट्रीय अटल सेना के जिला अध्यक्ष नवीन चौधरी जी बागबेड़ा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऋतु सिंह जी एवं बहुत सारे लोगों ने अपना विचार रखा ।धन्यवाद अटल सेना के रोशन कुमार ने किया। आज की बैठक में युवा मोर्चा के अध्यक्ष एडवोकेट दिलीप पाठक जी कार्तिक कुमार जी बाबा नित्यानंद सरस्वती जी राकेश राव जी सतीश सिंह जी स्वेता कुमारी कल्लू रजक जी एवं अन्य सदस्य गण शामिल थे। निवेदक राष्ट्रीय अटल सेना जमशेदपुर महानगर धन्यवाद।