जमशेदपुर: स्वास्थ्य मंत्री सह जमशेदपुर पश्चिम के विधायक बन्ना गुप्ता के दिशा निर्देशन में मानगो क्षेत्र में साफ सफाई की स्थिति दुरुस्त की जा रही हैं। आज़ संजय पथ लक्ष्मण नगर में घर घर कचड़ा उठाव का कार्य शुरू होने से स्थानीय निवासियों ने इसकी सराहना की। कांग्रेस के स्थानीय समानित कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर लोगों को मानगो नगर निगम द्वारा संचालित कचड़ा गाड़ी में कचड़ा देने का अनुरोध किया तथा यहां वहां कचड़ा नहीं फेकने का आग्रह किया। सभी स्थानीय निवासियों ने भी इस अभियान से जुड़ने की सहमति दी। आज़ के कार्यक्रम में किशोर रजक, श्रीमती सुशीला मिंज, श्रीमती कल्पना सेन ने काफी सहयोग किया। सभी सम्मानित साथियों का आभार। जय हिन्द रवि शंकर केपी वरीय महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी पूर्वी सिंहभूम सह स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर मानगो नगर निगम।
Next Post
युवा मोर्चा ने 1971 के योद्धाओं को किया सम्मानित
Wed Dec 16 , 2020
जमशेदपुर: भारत और पाकिस्तान के बीच सन 1971 के युद्ध में अपनी अहम भूमिका निभा चुके शहर के वीर योद्धाओं को ‘विजय दिवस’ के गौरवमयी अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर द्वारा सम्मानित कर आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा मोर्चा के जमशेदपुर महानगर अध्य्क्ष अमरजीत […]
