बारीडीह ओ.बी.सी मोर्चा मंडल के द्वारा आयोजित भारत सेवाश्रम संघ कुष्ट आश्रम मे कुष्ठ रोगियों के बीच भोजन वितरण किया गया

7
  • सेवा ही संगठन के तहत पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कुष्ठ रोगियों के बीच किया भोजन वितरण।

जमशेदयपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित भारत सेवाश्रम संघ कुष्ठ आश्रम में ओ.बी.सी मोर्चा बारीडीह मंडल अध्यक्ष ओम पोद्दार की माता की पुण्यतिथि और जगन्नाथ की पवित्र बाहुडायात्रा के अवसर पर आयोजित दोपहर के भोजन वितरण कार्यक्रम में झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने सहभागिता की।
इस अवसर पर आश्रम में रह रहे कई बुजुर्गों को पेंशन नही मिलने और आधार कार्ड नहीं बनने की भी सूचना मिली। कुणाल षाड़ंगी इससे संबंधित विभागीय पदाधिकारीयों से बात कर शीघ्र कार्यवाही का आग्रह किया।
मौके पर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि कुष्ठ रोग की चिकित्सा और निराकरण दोनों संभव है। कुष्ठ रोग से न घबराओ, तुरंत इसका इलाज करवाओ। कुष्ठ रोग लाइलाज बीमारी नहीं है। सही समय पर इलाज से कुष्ठ रोग छूट सकता है।
इस कार्यक्रम में ओ.बी.सी मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ,एस सी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा, सौरव, ओम प्रकाश रजक , सुमित वर्मा,सैलेश गुप्ता समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शोभा सहाय ट्रस्ट के द्वारा असहाय बच्चों की सहायता की

Tue Jul 20 , 2021
जमशेदपुर :शोभा सहाय ट्रस्ट द्वारा गालूडीह दारासाई बस्ती असहाय अनाथ बच्चों से ट्रस्ट की सभी महिला सदस्यों ने खाद्य सामग्री,वस्त्र देकर सहायता की गई ।साथ ही साथ गाँव के प्रधान से मिलकर बातचीत के दौरान बच्चों की देखरेख के लिए सरकार से भी मांग की जाएगी। बच्चों की शिक्षा पर […]

You May Like

फ़िल्मी खबर