जमशेदपुर :भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जमशेदपुर के समाजसेवी भरत सिंह ने नई कृषि कानून पर हो रहे विरोध को अंतरराष्ट्रीय साजिश बताते हुए कहा कि, विदेशों से लगातार देश के किसानों को भड़काने का काम किया जा रहा है ताकि विकास की राह पर चल रहे भारत को रोका जा सके, क्योंकि भारतीय सीमा पूर्ण रूप से सशक्त हो गया है इसलिए अब दुश्मन देश किसानों को भड़का कर बार-बार राष्ट्र के सम्मान को ठेस पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं! जिसका सीधा उदाहरण इस वर्ष 26 जनवरी को लाल किले पर हुआ हादसा है, जिससे पूरे विश्व में भारतीय सुरक्षा पर बड़ा सवाल उठा था, तथा पूरे राष्ट्र का सिर शर्म से झुक गया था, साथ ही कई विदेशी हस्तियों द्वारा भी ट्वीट के माध्यम से भारत एवं कृषि कानून के विषय में गलत प्रचार किया जा रहा है! जिस पर भारत द्वारा उचित कार्यवाही किए जाने की जरूरत है।
You May Like
-
3 years ago
दुर्गा पूजा : सरकार के गाइड लाइनपर सहमति