भाजपाइयों ने घरों में परिवारजनों के संग किया योग, करें योग रहे निरोग का नारा दिया

62

पूर्व सीएम, सांसद, पूर्व विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष समेत अन्य नेताओं ने योगासन कर लोगों को किया जागरूक

जमशेदपुर: कोरोना महामारी के बीच लौहनगरी जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। वर्ष 2015 से लगातार मनाए जा रहे ‘योग दिवस’ के मौके पर इस बार कोविड-19 की वजह एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घर में रहकर ही परिवार के साथ योगासन किया। जमशेदपुर महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने योग की विभिन्न क्रियाओं के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने योग की तस्वीरों को सोशल मीडिया के माध्यम से साझा कर देशवासियों को योग के प्रति प्रेरित किया।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने आवास पर योग किया। उन्होंने योग की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि योग हमारे शरीर, मन और आत्मा को ऊर्जान्वित करता है। प्रतिदिन की भांति अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास किया। वैश्विक महामारी कोरोना में योग का महत्व बड़ी संख्या में लोगों ने समझा और इसे अपनाया है। उन्होंने झारखंडवासियों से अपील कर कहा कि योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान दें।

जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद विद्युत वरण महतो ने बिस्टुपुर स्थित अपने आवास पर योग किया। उन्होंने योग को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत इक्षाशक्ति एवं प्रयास से योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

भाजपा महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महानगर के कार्यकर्ताओं ने कोरोना महामारी के चलते परिवारजनों के संग अपने घरों पर योग किया। हमें योग को अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बनाना होगा। योग ना सिर्फ लोगों को निरोग रखता है, बल्कि मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है। आज योग की ख्याति पूरे दुनिया में फैल रही है। लोग इसे अपनी जिंदगी में उतार रहे हैं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने अपने घर में योग किया। उन्होंने कोरोना महामारी से लड़ाई में योग को बड़ा हथियार बताते हुए लोगों से योग करने की अपील की।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, बिनोद सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, राजकुमार श्रीवास्तव, नंदजी प्रसाद, दिनेश कुमार, राजकुमार सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, राजेश शुक्ल, भरत सिंह, विकास सिंह समेत जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बारी मुर्मू, महामंत्री अनिल मोदी, राकेश सिंह, जिला मंत्री पुष्पा तिर्की, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, पप्पू सिंह, मनोज राम, कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, कार्यालय प्रभारी बोलटू सरकार, मीडिया प्रभारी प्रेम झा, आईटी सेल प्रभारी नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, मणि मोहंती, सोशल मीडिया प्रभारी बिनोद कुमार सिंह, ज्ञान प्रकाश, राकेश बाबू, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, किसान मोर्चा अध्यक्ष मुचीराम बाउरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति अधिकारी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद निसार, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अजीत कालिंदी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष बीनानंद सिरका समेत महानगर के सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ताओं ने योग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टाटा मोटर्स कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक फैसला : कोविड-19 होने वाले कर्मचारियों के परिजनों को मिलता रहेगा बेसिक डी ए का 50%

Mon Jun 21 , 2021
जमशेदपुर : आज सोमवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की पदाधिकारियों की बैठक यूनियन कार्यालय में सम्पन्न हुई। इस बैठक में यूनियन के सभी पदाधिकारी उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष गुरमीत सिंह जी और संचालन आर के सिंह जी ने किया। बैठक में अस्थायी कर्मियों को समान रूप से […]

You May Like

फ़िल्मी खबर