स्व0 भिखारी ठाकुर जी की पुण्य तिथि मनाई गई

3
  • मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान देने की मांग भारत सरकार से की गई

जमशेदपुर :आज शनिवार को सम्पूर्ण भोजपुरी विकास मंच के तत्वाधान में केबुल टॉउन में स्व0 भिखारी ठाकुर जी की पुण्यतिथि मनाई गई।इस अवसर पर भोजपुरी महानायक ,कवि,
गीतकार, नाटककार, लोक संगीतकार,नाट्य निर्देशक भिखारी ठाकुर कि तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सम्पूर्ण भोजपुरी विकास मंच के महामंत्री प्रदीप सिंह भोजपुरिया ने कहा की जननायक भिखारी ठाकुर
बिदेसिया, बेटी- बेचवा, कलजुग प्रेम, राधेश्याम बहार, विधवा- विलाप, पुत्रबध एवं गबरघिचोर आदि नाटकों के माध्यम से भोजपुरी पट्टी की सामाजिक रूढ़ियों को सामने रखा। वे महान भोजपुरी नाटककार, कलाकार, निर्देशक, गीतकार , संगीतकार सब कुछ थे। सम्पूर्ण भोजपुरी विकास मंच सरकार से मांग करता है कि उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान मिलना चाहिए। भोजपुरी के शेक्सपियर कहे जाने वाले भिखारी ठाकुर का जऩ्म बिहार के सारण जिले के कुतुबपुर दियरा गांव में हुआ. भोजपुरी संस्कृति के मसीहा की लिखी बिदेसिया, भाई विरोध, कलयुग प्रेम, ननद भोजाई, राधे श्याम बहार आदि मुख्य कृतियां हैं।इस अवसर पर भोजपुरी समाज के लोगों ने इनके बताये हुए रास्ते एवं इनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया।इस अवसर पर मुख्य रूप से महामंत्री प्रदीप सिंह भोजपुरिया,शहर के वरीय ब्यंग्य साहित्यकार अरबिंद विद्रोही,यमुना तिवारी ‘हर्षित’, कौशलेश कुमार,ललित पाण्डेय, राजेश पाण्डेय, राजेश राय इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रहनी बराती गईल एगो लईकी से लव हो गईल..., फेम भोजपुरी गायक गोलू राजा निजी यात्रा पर शहर पहुंचे, जोरदार स्वागत

Sat Jul 10 , 2021
जमशेदपुर : अमवा लगावल पिया हो…, रहनी बराती गईल एगो लईकी से लव हो गईल…, फेम भोजपुरी गायक गोलू राजा निजी यात्रा पर शहर पहुंचे। जमशेदपुर में सम्पूर्ण भोजपुरी विकास मंच के महामंत्री प्रदीप सिंह भोजपुरिया व अन्य सदस्यों ने फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस अवसर पर भोजपुरी […]

You May Like

फ़िल्मी खबर