मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह का स्वागत करेगी भाजपा

6

जमशेदपुर: कोल्हान भाजपा के वरिष्ठ नेता सह बिहार सरकार के कृषि, सहकारिता एवं गन्ना उद्योग मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह के जमशेदपुर आगमन पर भाजपा जिला कमेटी जोरदार स्वागत करेगी। शुक्रवार को महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह से परिसदन में मुलाकात की। भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर शहर आगमन पर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह का मुंह मीठा करा आशीर्वाद प्राप्त करते हुए स्वागत हेतु आमंत्रित किया। जिसे सहर्ष स्वीकार करते हुए मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार 5 बजे कार्यालय आने की बात कही। मुलाकात के पश्चात महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष, अभिभावकस्वरूप अमरेंद्र प्रताप सिंह बिहार सरकार में मंत्री बने हैं। भाजपा जमशेदपुर महानगर अपने प्रिय नेता के स्वागत हेतु पूर्ण रूप से तैयार है, शनिवार को जिला कार्यालय में भाजपाजनों द्वारा मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, जिला महामंत्री राकेश सिंह, जिला मंत्री जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, बिनोद कुमार सिंह, कौस्तव रॉय, नारायण पोद्दार, ज्ञान प्रकाश, मणि मोहंती, राकेश शर्मा व अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टाटा जा रही आलोक बस अनियंत्रित होकर बस पलटी

Fri Jan 8 , 2021
जमशेदपुर/रांची : रांची बुंडू के सूर्य मंदिर के समीप बिहार से जमशेदपुर टाटा जा रही आलोक बस अनियंत्रित होकर बस पलटी।लोगो ने पुलिस की जानकारी दी गई , मौके पर पहुची पुलिस ने बस में सवार से एक दर्जन से अधिक लोगों को चोट आई। लोगो को इलाज के स्थानीय […]

You May Like

फ़िल्मी खबर