जमशेदपुर :आज बुधवार को भारतीय जनतंत्र मोर्चा जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में ट्राइबल कल्चरल सेंटर सोनारी में वीर शहीद बिरसा मुंडा जी के शहादत दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित कर एक मिनट का मौन रखा गया। उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सुबोध श्रीवास्तव ने उनके जीवन में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।आज हम जिस स्वतंत्रता की बात कर उस पर नाज करते हैं उस लड़ाई में बिरसा मुंडा जैसे क्रन्तिकारी वीरों का बहुत बड़ा योगदान रहा था।
श्रद्धांजलि सभा मे महिला अध्यक्ष मंजू सिंह जिला मंत्री विकास कुमार गुप्ता टीआरएफ लेबर यूनियन के पूर्व उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह टेल्को के विधायक प्रतिनिधि अभय सिंह पी विजय राव शंकर करमाकर देव जी आदि उपस्थित थे।