कुल 23 मंडलों में से आठ मंडल में लगी प्रशिक्षण शिविर
2014 के बाद केंद्र में सत्ता परिवर्तन से सरकार एक परिवार विशेष से हटकर गरीबों और अभिवंचितों क हित में काम करने लगी : दिनेश कुमार

जमशेदपुर: पश्चिम सिंहभूम ज़िले में भारतीय जनता पार्टी में सांगठनिक मज़बूती की दिशा में मुहिम तेज़ कर दी है। प्रदेश भाजपा द्वारा निर्देशित कार्यक्रम के तहत मंगलवार से जिले में मंडलवार प्रशिक्षण शिविर की विधिवत शुरुआत हो गई। जिले के 23 मंडलों में से पहले दिन आठ मंडलों में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में बतौर प्रभारी दिनेश कुमार उदय सिंहदेव शामिल रहें। प्रशिक्षण वर्ग में बीजेपी का इतिहास और विकास, बीजेपी एवं हमारा दायित्व, हमारा विचार व परिवार, पिछले छह सालों में हुए अंत्योदय प्रयत्न, कार्यपद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका से वक्ताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। इसके अलावे बीजेपी सरकार की उपलब्धियां, भारत की वैचारिक मुख्यधारा हमारी विचारधारा, व्यक्तित्व विकास, सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग एवं आत्मनिर्भरता के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर कार्यकर्ताओं का प्रबोधन हुआ।
बतौर प्रभारी दिनेश कुमार ने चाईबासा नगर, चाईबासा सदर, खुटपानी मंडल के उद्घाटन सत्र में शिरकत किया। वहीं चाईबासा सदर और टोंटो मंडल (चक्रधरपुर ग्रामीण) में “2014 के बाद भारत की राजनीति में बदलाव, भाजपा और दायित्व” विषयक सत्र को संबोधित किया। अपने संबोधन के क्रम में दिनेश कुमार ने कहा कि केंद्र में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवाकाल से भारतीय राजनीति में अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिली है। उन्होंने कांग्रेस एवं गांधी परिवार पर तंज कसते हुए कहा कि पहले एक परिवार विशेष के इर्द-गिर्द सिमटकर रहने वाली सत्ता का विकेंद्रीकरण हुआ है। अब भाजपा के नेतृत्व में सरकार अंत्योदय लक्ष्य की दिशा में सार्थक प्रयास कर रहीं है। कहा कि भाजपा का उद्देश्य ही सेवा है। भाजपा व्यक्ति नहीं बल्कि विचारधारा और कार्यकर्ताओं की संगठन है। विभिन्न मंडलों में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग के दौरान मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरा, पूर्व विधायक पुतकर हेम्ब्रम, पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक सारंगी, भूषण पाट पिंगुवा, जिला अध्यक्ष विपिन पूर्ति, जिला महामंत्री प्रताप कटियार, जगदीश पाट पिंगुवा, मंडल अध्यक्ष एवं प्रमुख लोग उपस्थित थे।